-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
कांवड़ियों के स्वागत में उमड़ा होशंगाबाद, हाइवे 3 घण्टे जाम रहा,
होशगांबाद के जिस नर्मदा तट पर प्रतिदिन सिर्फ धार्मिक भजनों और मंत्रों की स्वर लहरियां ही गूंजती है, शनिवार सुबह वहां धर्म के साथ राष्ट्रभक्ति के तराने भी गूंजे। अवसर था भोपाल की प्रसिद्ध संस्था ‘‘कर्मश्री’’ की कांवड़यात्रा का। प्रतिवर्ष बड़े उत्साह के साथ निकलने वाली कर्मश्री कांवड़यात्रा इस बार 10 वंे वर्ष में प्रवेश कर गई है। शनिवार सुबह यह कांवड़यात्रा सेठानी घाट से शुरू हुई। यात्रा शुरू होने के पूर्व कांवड़यात्रा के संयोजक-विधायक रामेश्वर शर्मा ने विधि विधान से माॅं नर्मदा की पूजा अर्चना की। विद्वान पुरोहितों ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ नर्मदा मैया का पूजन कराया। यात्रा संयोजक-विधायक रामेश्वर शर्मा द्वारा सभी कांवड़ियों की ओर से मांॅ नर्मदा को 1100 मीटर लंबी चूनरी भी समर्पित की गई। इस अवसर पर सोहागपुर विधायक विजयपाल सिंह, पूर्व नपाध्यक्ष श्रीमती माया नरोलिया, सलकनपुर ट्रस्ट के अध्यक्ष महेश उपाध्याय, वरिष्ठ भाजपा नेता हंस राय, भाजपा नेता अनुराग तिवारी, जीतू तिवारी, आलोक थापक, विकास नरोलिया, मनीष शर्मा सहित आठ हजार से अधिक कांवड़िए मौजूद थे।
नर्मदा तट पर पूजन अर्चन उपरांत नर्मदा जल कांवड़ में भरकर कांवड़ियों का रेला जो निकला तो सेठानी घाट से सतरस्ते तक और सतरस्ते से भोपाल तिराहे तक पड़ने वाली हर गली, सभी चैक-चैराहे भी भगवामय हो गए। स्थानीय नागरिकों एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा कांवड़ियों का सभी चैक चैराहों पर भव्य स्वागत किया गया। हर जगह कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा की गई तो कई जगहों पर कांवड़ियों के लिए जल-पान की व्यवस्था भी की गई थी। सोहागपुर विधायक विजयपाल सिंह सहित अन्य स्थानीय प्रतिनिधि भोपाल तिराहे तक कांवड़ियों के साथ-साथ चलकर उनका उत्साहवर्द्धन करते रहे।
सेठानी घाट से सुबह 9 बजे रवाना हुई कांवड़यात्रा खबर लिखे जाने तक भोपाल तिराहा पार कर चुकी है। यह यात्रा तीन दिनों में 111 किमी चलकर श्रावण सोमवार 1 अगस्त को भोपाल पहुंचेगी जहां लालघाटी स्थित गुफा मंदिर में भगवान के आशुतोष स्वरूप का कांवड़जल से जलाभिषेक किया जाएगा । होशगांबाद के जिस नर्मदा तट पर प्रतिदिन सिर्फ धार्मिक भजनों और मंत्रों की स्वर लहरियां ही गूंजती है, शनिवार सुबह वहां धर्म के साथ राष्ट्रभक्ति के तराने भी गूंजे। अवसर था भोपाल की प्रसिद्ध संस्था ‘‘कर्मश्री’’ की कांवड़यात्रा का। प्रतिवर्ष बड़े उत्साह के साथ निकलने वाली कर्मश्री कांवड़यात्रा इस बार 10 वंे वर्ष में प्रवेश कर गई है। आज शनिवार सुबह यह कांवड़यात्रा सेठानी घाट से शुरू हुई।
यात्रा शुरू होने के पूर्व कांवड़यात्रा के संयोजक-विधायक रामेश्वर शर्मा ने विधि विधान से माॅं नर्मदा की पूजा अर्चना की। विद्वान पुरोहितों ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ नर्मदा मैया का पूजन कराया। यात्रा संयोजक-विधायक रामेश्वर शर्मा द्वारा सभी कांवड़ियों की ओर से मांॅ नर्मदा को 1100 मीटर लंबी चूनरी भी समर्पित की गई। इस अवसर पर सोहागपुर विधायक विजयपाल सिंह, पूर्व नपाध्यक्ष श्रीमती माया नरोलिया, सलकनपुर ट्रस्ट के अध्यक्ष महेश उपाध्याय, वरिष्ठ भाजपा नेता हंस राय, भाजपा नेता अनुराग तिवारी, जीतू तिवारी, आलोक थापक, विकास नरोलिया, मनीष शर्मा सहित आठ हजार से अधिक कांवड़िए मौजूद थे। नर्मदा तट पर पूजन अर्चन उपरांत नर्मदा जल कांवड़ में भरकर कांवड़ियों का रेला जो निकला तो सेठानी घाट से सतरस्ते तक और सतरस्ते से भोपाल तिराहे तक पड़ने वाली हर गली, सभी चैक-चैराहे भी भगवामय हो गए। स्थानीय नागरिकों एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा कांवड़ियों का सभी चैक चैराहों पर भव्य स्वागत किया गया। हर जगह कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा की गई तो कई जगहों पर कांवड़ियों के लिए जल-पान की व्यवस्था भी की गई थी।
सोहागपुर विधायक विजयपाल सिंह सहित अन्य स्थानीय प्रतिनिधि भोपाल तिराहे तक कांवड़ियों के साथ-साथ चलकर उनका उत्साहवर्द्धन करते रहे। सेठानी घाट से सुबह 9 बजे रवाना हुई कांवड़यात्रा खबर लिखे जाने तक भोपाल तिराहा पार कर चुकी है। यह यात्रा तीन दिनों में 111 किमी चलकर श्रावण सोमवार 1 अगस्त को भोपाल पहुंचेगी जहां लालघाटी स्थित गुफा मंदिर में भगवान के आशुतोष स्वरूप का कांवड़जल से जलाभिषेक किया जाएगा ।
माॅं नर्मदा को ओढ़ाई 1100 मीटर लंबी चुनरी सेठानी घाट पर माॅं नर्मदा के पूजन-आरती उपरांत विधायक रामेश्वर शर्मा सहित सभी कांवड़ियों ने 1100 मीटर लंबी चूनरी माॅं नर्मदा को समर्पित की। यह चुनरी एक दिन पूर्व शुक्रवार को भोपाल के संतनगर में निकाली गई चुनरी यात्रा के दौरान हजारों श्रद्धालुओं द्वारा पूजी गई थी। समर्पित की गई चुनरी का एक छोर सेठानी घाट पर तो दूसरा छोर बोट के सहारे नदी के दूसरे किनारे तक पहंुचाकर माॅं नर्मदा का श्रंगार किया गया। यात्रा के संयोजक रामेश्वर शर्मा ने कहा कि हमने पूरे प्रदेश् की खुश्हाली की कामना कर माॅं नर्मदा को चुनरी अर्पित की है। उन्होने कहा कि माॅं नर्मदा का मध्यप्रदेश पर बड़ा उपकार है।
हाइवे 3 घण्टे जाम रहा,
मुख्यमंत्री ने नर्मदा यात्रा के दौरान सुनिश्चित किया था कि माँ नर्मदा के जल में किसी प्रकार की पूजन सामग्री व् फूल माला नहीं चढ़ाई जायेगी । उन्होंने इन हेतु गाइड लाइन बनाने की घोषणा की थी। भोपाल के एक नेताजी कावड़ यात्रा लेकर होशंगाबाद गए हैं। नेताजी कार में चलते है, ओर भक्त पैदल। कल उनके कारण हाइवे 3 घण्टे जाम रहा,ओर शनिवार को भी ओबेदुल्लागंज तक आम जनता, महिलाएं बच्चे 4 घण्टे जाम में फंसे रहे। कावड़ यात्रा निकालिये लेकिन लोगो को तकलीफ देकर नहीं। रविवार ओर सोमवार को नेताजी भोपाल में शक्ति प्रदर्शन कर रास्ते जाम करेंगे। आडम्बर के चक्कर मे आम जन परेशान हो रहा है और पुलिस नतमस्तक हो कर उनसे रोड के साइड में चलने का निवेदन तक नही कर रही। पुलिस रास्ते रोक रही है। क्या जनता की कोई सुनेगा।
नर्मदा यात्रा के आह्वान को धता
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की ऐतिहासिक नर्मदा यात्रा के आह्वान को धता बताते उनके विधायक रामेश्वर शर्मा। लेकिन उनकी टीम के जनप्रतिनिधि अपने मुखिया की घोषणाओं की धज्जियाँ जनता के समक्ष ही उड़ा रहे हैं।जब मुख्यमंत्री के विधायक ही मुख्यमंत्री की मेहनत व् श्रद्धा की लाज नहीं रख रहे तब अन्य लोगों से क्या उम्मीद की जा सकती है।मुख्यमंत्री की नर्मदा यात्रा मप्र के बेहतर भविष्य के लिए थी लेकिन यह चित्र बताता है कि वस्तुस्थिति क्या है।बयानों में ये नेता बढ़ चढ़ कर मुख्यमंत्री के साथ चलने का दम भरते हैं लेकिन असलियत यह है जो आपके सामने है ।




Leave a Reply