-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
मेधा पाटकर की हालत नाजुक, अनशनकारियों को उठाया, शिवराज का ट्वीट- चिकित्सकों की सलाह पर अस्पताल में भर्ती कराया, गिरफ्तार नहीं किया
सरदार सरोवर धरनास्थल पर हंगामा हुआ। अनशनकारियों को सख्ती से हटाया। मेधा पाटकर की हालत नाजुक होने पर 12 लोगो को अनशन से उठाया।अनशनकारियों पर लाठीचार्ज हुआ। शिवराज का ट्वीट- मैं संवेदनशील व्यक्ति हूँ। चिकित्सकों की सलाह पर मेधा पाटकर जी व उनके साथियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, गिरफ्तार नहीं किया गया है।
रक्षा बंधन की वजह से घर गए पुलिस कर्मियों को तुरंत वापस लौटने के निर्देश दिए हैं। सोमवार-मंगलवार की रात मेधा पाटकर को अनशल स्थल से उठाने की रणनीति बन गई है।NBA के लोगों को भी लग गया है कि आज प्रशासन सख्ती को अंजाम देगा। आंदोलनरारियों ने भी आपस में मैसेज भेजकर सतर्क कर दिया है।
नर्मदा बचाओ आंदोलन के धरनास्थल पर धार कलेक्टर श्रीमन शुक्ला व एसपी वीरेंद्र सिंह नेत्री मेधा पाटेकर से उनके सआवस्थ को लेकर दो बार चर्चा की। मेधा पाटकर को अनशनस्थल से उठाने के लिए प्रशासनिक मशीनरी की गतिविधियां तेज गई। चिकलदा में मेधा पाटेकर की गिरफ्तारी के लिए भारी पुलिसबल पहुँचा।
मेघा पाटकर इंदौर के बांम्बे अस्पताल में
मेघा पाटकर को हातोद टीआई सविता चौधरी इंदौर के बांम्बे अस्पताल आई है। चार नबर आईसीयू में रखा है । कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई। मेघा को छोड़कर शेष अनशनकारियों को धार के भोज हॉस्पिटल में लाया गया हैं।
गिरफ्तारी की केजरीवाल ने निंदा की
गिरफ्तारी की अरविंद केजरीवाल ने निंदा की है और ट्वीट कर कहा है कि
“मेधाजी की गिरफ्तारी निंदनीय है, विस्थापितों से संवाद और पुनर्वास जरूरी है, पुलिस करवाई नहीं।
शिवराज का ट्वीट
“मेधा जी और उनके साथियों की स्थिति हाई कीटोन और शुगर के कारण चिंतनीय थी। इनके स्वास्थ्य और दीर्घ जीवन के लिए हम प्रयासरत हैं।” –




Leave a Reply