Category Archives: दुनिया

आर्मी को पहली बार अपने अटैक हेलिकॉप्टर मिलेंगे

आर्मी को पहली बार अपने अटैक हेलिकॉप्टर मिलेंगे। रक्षा मंत्रालय में गुरुवार को 6 अटैक हेलिकॉप्टरों की खरीद को मंजूरी दे दी गई।

राम रहीम पर यौन शोषण आरोप मामले में फैसला सुरक्षित

डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम पर यौन शोषण आरोप मामले में सीबीआई अदालत ने फैसला सुरक्षित रखा। अब डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम पर यौन शोषण आरोप मामले में 25 अगस्त को फैसला आएगा।

महिला सशक्तिकरण की प्रतीक हैं मिताली राज-मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आसियान युवा सम्मेलन में आये विभिन्न देशों के प्रतिभागी युवाओं से आत्मीय संवाद करते हुये आव्हान किया कि वे उत्साह से भरे रहें। अपने देश और विश्व के लिये बड़ा सोचें और उत्कृष्ट से उत्कृष्ट काम करने के लिये स्वयं को तैयार करते रहें।

मुख्यमंत्री ने 65 अधिकारियों को प्रदान किए राष्ट्रपति पदक

स्वतंत्रता दिवस समारोह आज जोश और उत्साह से मनाया गया । मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चैहान ने भोपाल के मोती लाल नेहरु स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रीय ध्वजारोहण किया और स्वतंत्रता दिवस पर परेड का निरीक्षण कर सलामी ली । इस दौरान पुलिस महानिदेशक श्री ऋषि शुक्ला और परेर्ड कमाण्डर श्री आशुतोष गुप्ता भापुसे मुख्यमंत्री के साथ थे । पुलिस बैण्ड द्वारा राष्ट्रगान की धुन बजाई गई और जवानों ने हर्ष फायर किया ।

लॉस एंजिल्स में वर्ल्ड पुलिस एन्ड फायर गेम्स में मप्र पुलिस के पहलवान शत्रुघ्न यादव में स्वर्णपदक

अमेरिका के लॉस एंजिल्स में आयोजित वर्ल्ड पुलिस एन्ड फायर गेम्स में देश का प्रतिनिधित्व करने वाले मप्र पुलिस के पहलवान शत्रुघ्न यादव कुश्ती की ग्रीको रोमन शैली में 84 किलोग्राम वर्ग में स्वर्णपदक हासिल कर भोपाल पहुच रहे है.
शत्रुघ्न यादव सोमवार सुबह 10,30 बजे भोपाल स्टेशन पहुचेंगे.
देश और प्रदेश का नाम रोशन करने वाले यादव का रेलवे स्टेशन पर स्वागत किया जाएगा

अफगानिस्‍तान में अमरीकी हवाई हमलों में इस्‍लामिक स्‍टेट के आतंकवादी मारे गए

अफगानिस्‍तान में अमरीका के हवाई हमले में आतंकी संगठन इस्‍लामिक स्‍टेट के कई बड़े आतंकवादी मारे गये। इनमें एक प्रांतीय सरगना भी है।

13 अगस्त को भोपाल सहित पुरे मध्य प्रदेश में अमन मार्च

जमीयत उलेमा ऐ हिन्द मध्य प्रदेश के द्वारा 13 अगस्त को भोपाल सहित पुरे मध्य प्रदेश में अमन मार्च का आयोजन किया गया।

डोकलाम पर तनातनी: चीन ने कहा- हमारे हथियार खिलौना नहीं

डोकलाम को लेकर भारत से जारी तनाव के बीच चीन ने कहा कि हमारे बड़े हथियार सिर्फ खिलौने नहीं हैं.

बीआर डी अस्पताल में 30 बच्चों की मौत

गोरखपुर के बीआर डी अस्पताल में 30 बच्चों की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि ऑक्सीजन ठप होने की वजह से यह हादसा हुआ।

मेघा पाटकर की जमानत कल तक के लिए टली

9 अगस्त को शान्ति भंग करने के आरोप मे गिरफ्तार नर्मदा बचाओ आंदोलन की नेता मेघा पाटकर की जमानत की अर्जी पर कल सुनवाई होगी। आज मेघा पाटकर के मामले में साक्ष्य प्रस्तुत होना थे किंतु साक्ष्य प्रस्तुत नहीं होने के कारण एसडीएम भव्या मित्तल ने अर्जी कल तक के लिए टाल दी है । कल साक्ष्य के प्रतिपरीक्षण होना है। इस संबंध में मेघा पाठकर के वकील धीरज दीक्षित ने बताया की बुधवार से शांति भंग करने के आरोप मे गिरफ्तार मेघा पाठकर के मामले में आज साक्ष्य प्रस्तुत नहीं करने के कारण तारीख बढ़ गई है।

कल साक्ष्य प्रस्तुत करने पर हम उसका प्रतिपरीक्षण करेगे इस संबंध में हम ने आज आवेदन लगाया था किंतु आज साक्ष्य प्रस्तुत नहीं हो पाये है ऐसे मे आज तारीख बड़ा दी गई है कल साक्ष्य का प्रतिपरीक्षण करवाया जाएगा हमने न्यायालय को अवगत कराया की मेघा पाठकर से शांति भंग संभव नहीं है क्यों की ना तो आप के क्षेत्र में शांति भंग की है ओर ना ही यहाँ की निवासी है रास्ते से निकलती महिला पर शांति भंग की कार्यवाही प्रथम दृष्टया निरस्त करने योग्य है । एसडीएम ने सुनवाई की तारीख 12 अगस्त की है साथ ही 10 हजार का बंध पत्र का जो आदेश दिया है वह प्रावधान के अनुसार योग्य नहीं है वह उसी दिन दिया जाना चहिये था।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today