अफगानिस्‍तान में अमरीकी हवाई हमलों में इस्‍लामिक स्‍टेट के आतंकवादी मारे गए

अफगानिस्‍तान में अमरीका के हवाई हमले में आतंकी संगठन इस्‍लामिक स्‍टेट के कई बड़े आतंकवादी मारे गये। इनमें एक प्रांतीय सरगना भी है। अफगानिस्‍तान में अमरीकी सेना के कमांडर जनरल जॉन निकोल्‍सन ने आज बताया कि गुरूवार के हवाई हमले में अब्‍दुल रहमान मारा गया। रहमान को अफगानिस्‍तान में आईएस का प्रांतीय सरगना बताया जाता है।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today