Digvijay singh ने कहा neither tired nor retiring दोहराया राजनीति से सन्यास नहीं लेंगे

रवींद्र कैलासिया राज्यसभा सदस्य और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने अपने राज्यसभा कार्यकाल के पूरे होने के बाद सन्यास की चर्चाओं के बीच फिर अपनी आगामी कार्ययोजना के बारे More »

विवादित BHOPAL BJP कार्यकारिणी का आकार घटा, Ravindra Yati नौ पदाधिकारी ही बचा पाए

रवींद्र कैलासिया, भोपाल। मध्य प्रदेश भाजपा की जिलों में गठित हो रहीं कार्यकारिणी में तीन सप्ताह पहले राजधानी भोपाल की जिला कार्यकारिणी के विवाद में फंस जाने के बाद रविवार रात को More »

शराब घोटाले से बरी होने के बाद Kajriwal की ललकार, devlop country के बयानों पर कहा पहले रहने लायक तो बना दो

शराब घोटाले से दिल्ली की एक अदालत से बरी किए जाने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने रविवार को जंतर मंतर मैदान से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी More »

POLICE की वर्दी पहनते ही REEL में दिखाया रौब, नप सकते हैं छह नव आरक्षक

सरकारी नौकरी और ऊपर से वर्दीधारी यानी करेला और ऊपर से नीम चढ़ा तो रौब तो होगा ही। मध्य प्रदेश पुलिस के छह सिपाही जिनकी अभी ट्रेनिंग भी पूरी नहीं हुई है, More »

Don’t Worry be alrt…Bhopal में बच्चा चोरी करने वाला गिरोह नहीं, Instagram पर चल रहे Video की जांच में खुलासा

इंस्टाग्राम पर पुराने वीडियो को पोस्ट करने के बाद भोपाल में बच्चा चोरी करने वाले गिरोह के सक्रिय होने का जो डर लोगों में बैठा था, उसे देखते हुए पुलिस ने मामले More »

आयकर विभाग ने मीडियाकर्मी राघव के आवास-कार्यालय पर छापे मारे

आयकर विभाग ने कर चोरी के आरोप में मीडियाकर्मी राघव बहल के आवास और कार्यालय पर छापे मारे हैं।  आयकर विभाग की टीम ने आज सवेरे राघव बहल के नोएड़ा स्थित परिसरों पर छापेमारी की। ये छापेमारी विभिन्‍न लाभार्थियों द्वारा प्राप्‍त फर्जी दीर्घावधि पूंजीगत लाभ के मामले से जुड़े दस्‍तावेज और अन्‍य सबूतों की तलाश के लिए की जा रही है।

कुपवाड़ा जिले में दो आतंकवादी मारे गये

जम्‍मू-कश्‍मीर के कुपवाड़ा जिले में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गये हैं। हंदवाड़ा के शाहगुंड इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने पर सुरक्षाबलों ने कल शाम इनके खिलाफ अभियान शुरू किया। आतंकवादियों की ओर से भी गोलियां चलाई गईं। मारे गये एक आतंकवादी की पहचान शोध विद्यार्थी एम ए ननवानी के रूप में हुई है, जो बाद में हिजबुल मुजाहिद्दीन का कमाण्‍डर बन गया। दूसरे आतंकवादी की पहचान की जा रही है।

आज अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस मना

आज अंतर्राष्‍ट्रीय बालिका दिवस मनाया जा रहा है। इसका उद्देश्‍य बालिकाओं को सशक्‍त बनाना और उनके अधिकारों की रक्षा करना है। इस अवसर पर संयुक्‍त राष्‍ट्र महासचिव अंतोनिया गुतरश ने अपने संदेश में कहा है कि सभी को बालिकाओं के कौशल निर्माण और उन्‍हें लड़कों के समान अवसर देने के लिए प्रतिबद्ध होना चाहिए।

भारत ने आज 1 स्वर्ण, 4 रजत और 8 कांस्य पदक जीते

जकार्ता में पैरा एशियाई खेलों में भारत ने आज एक स्वर्ण, चार रजत और आठ कांस्य सहित कुल 13 पदक जीते। पुरूषों की ऊंची कूद के टी-42/43 वर्ग में शरद कुमार ने स्वर्ण पदक जीता। इसी स्पर्धा में वरूण सिंह भाटी को रजत और एम. थंगावेल्लू को कांस्य पदक मिला। पदक तालिका में भारत आठ स्वर्ण, 17 रजत और 25 कांस्य सहित कुल 50 पदक जीतकर नौवें स्थान पर है।

तूफान तितली से आंध्रप्रदेश में सात और ओडि़सा में छह की मौत

तूफान तितली से प्रभावित ओडिसा और आंध्र प्रदेश के तटवर्ती इलाकों में बचाव तथा राहत कार्य तेजी से जारी है। राष्‍ट्रीय आपदा मोचन बल की ओडिसा में 14, आंध्रप्रदेश में 4 और पश्चिम बंगाल में 3 टीमें तैनात की गई हैं। तूफान से आंध्र प्रदेश में श्रीकाकुलम जिला सबसे अधिक प्रभावित हुआ है। वर्षा से जुड़ी घटनाओं में सात लोगों की मौत हो चुकी है। ओडिसा के गंजम जिले में ऋषिकुल्‍या नदी की एक सहायक नदी में छह लोग बह गये।

चौथी औद्योगिक क्रांति में सकारात्मक बदलाव लाने की क्षमता

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने कहा है कि चौथी औद्योगिक क्रांति और यांत्रिक बुद्धि यानी आर्टीफिशियल इंटेलिजेंस के विस्‍तार से स्‍वास्‍थ्‍य सेवाएं बेहतर होंगी और स्‍वास्‍थ्‍य पर होने वाले खर्च में कमी आयेगी। आज नई दिल्‍ली में चौथी औद्योगिक क्रांति केन्‍द्र के उद्घाटन अवसर पर श्री मोदी ने कहा कि इंडस्‍ट्री फोर प्‍वाइंट जीरो यानी चौथी औद्योगिक क्रांति में दर असल वह क्षमता है जो मानव जीवन का वर्तमान और भविष्‍य बदल सके। उन्‍होंने कहा कि सैन फ्रांसस्किो, तोक्‍यो  और पेइचिंग के बाद इस चौथे केन्‍द्र के शुरू होने से भविष्‍य में असीम संभावनाओं के द्वारा खुल गये हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि आर्टीफिशियल इंटेलिजेंस, मशीन लर्निंग, इंटरनेंट ऑफ थिंग्‍स, ब्‍लाकचेन और बिग डाटा जैसे उभरते तकनीक के नये क्षेत्र भारत को विकास के शिखर पर ले जा सकते हैं। इससे लोगों के जीवन में गुणात्‍मक सुधार आयेगा।

जावरा सीईओ निलंबित हुए

नगर परिषद जावरा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एपीएस गहरवार को कलेक्टर के प्रतिवेदन पर मंगलवार को संभागायुक्त एमबी ओझा ने निलंबित कर दिया।

उमरिया में सिविल सर्जन 20 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार

जिला चिकित्सालय उमरिया में पदस्थ सिविल सर्जन वेद प्रकाश पटेल को लोकायुक्त पुलिस ने रिश्वत लेते हुएं गिरफ्तार कर लिया है। संविदा फार्मासिस्ट राज कुमार शुक्ल से रुस्तम को राशि के साथ मांग की थी।रीवा लोकायुक्त ने वेदप्रकाश को रिश्वत लेते हुेए प्रकाश मानी।

आचार संहिता का पालन कराने वाले अफसरों को अब धमकियां

पिछले 15 साल से अधिकारियों—कर्मचारियों को प्रताड़ित करने वाली भाजपा सरकार के नेता विधानसभा चुनाव के नजदीक आने से बौखला गए हैं। मंगलवार को गुना में भाजपा अध्यक्ष अमित शाह की सभा से पूर्व भाजपा के महासचिव अनिल जैन और महामंत्री बीडी शर्मा द्वारा अधिकारियों के साथ अभद्रता की गई। इन अधिकारियों का कसूर सिर्फ इतना था कि उन्होंने गलत तरीके से लगाए गए भाजपा के बैनर पोस्टर उतरवाए थे।

कुएं में पांच बच्चों की लाश मिली, माता-पिता की तलाश

बड़वानी जिले के सेंधवा के समीप ग्राम चिखली में एक कुए में 5 बच्चों के शव तैरते हुए मिले। बच्चों के माता-पिता की तलाश की जा रही है लेकिन उनका पता नहीं चल पा रहा है।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today