Digvijay singh ने कहा neither tired nor retiring दोहराया राजनीति से सन्यास नहीं लेंगे

रवींद्र कैलासिया राज्यसभा सदस्य और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने अपने राज्यसभा कार्यकाल के पूरे होने के बाद सन्यास की चर्चाओं के बीच फिर अपनी आगामी कार्ययोजना के बारे More »

विवादित BHOPAL BJP कार्यकारिणी का आकार घटा, Ravindra Yati नौ पदाधिकारी ही बचा पाए

रवींद्र कैलासिया, भोपाल। मध्य प्रदेश भाजपा की जिलों में गठित हो रहीं कार्यकारिणी में तीन सप्ताह पहले राजधानी भोपाल की जिला कार्यकारिणी के विवाद में फंस जाने के बाद रविवार रात को More »

शराब घोटाले से बरी होने के बाद Kajriwal की ललकार, devlop country के बयानों पर कहा पहले रहने लायक तो बना दो

शराब घोटाले से दिल्ली की एक अदालत से बरी किए जाने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने रविवार को जंतर मंतर मैदान से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी More »

POLICE की वर्दी पहनते ही REEL में दिखाया रौब, नप सकते हैं छह नव आरक्षक

सरकारी नौकरी और ऊपर से वर्दीधारी यानी करेला और ऊपर से नीम चढ़ा तो रौब तो होगा ही। मध्य प्रदेश पुलिस के छह सिपाही जिनकी अभी ट्रेनिंग भी पूरी नहीं हुई है, More »

Don’t Worry be alrt…Bhopal में बच्चा चोरी करने वाला गिरोह नहीं, Instagram पर चल रहे Video की जांच में खुलासा

इंस्टाग्राम पर पुराने वीडियो को पोस्ट करने के बाद भोपाल में बच्चा चोरी करने वाले गिरोह के सक्रिय होने का जो डर लोगों में बैठा था, उसे देखते हुए पुलिस ने मामले More »

विधानसभा चुनाव में मतदान बढ़ाने के लिये सोशल मीडिया का भी उपयोग

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री व्ही.एल कान्ता राव ने बताया है कि युवा मतदाताओं के लिये चुनाव आयोग सोशल मीडिया पर भी निर्वाचन संबंधी गतिविधियों को प्रचारित कर रहा है। प्रदेश में 2 करोड़ 82 लाख से अधिक 18 वर्ष से 39 वर्ष के मतदाता है। युवा सबसे ज्यादा सोशल मीडिया पर क्रियाशील रहते हैं।

राज्यपाल द्वारा नवरात्रि पर्व पर बधाई और शुभकामनाएं

राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने नवरात्रि पर्व पर प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। श्रीमती पटेल ने कहा है कि माँ दुर्गा आदि शक्ति, प्रधान प्रकृति, गुणवती माया, बुद्धितत्व की जननी तथा विकार को दूर करने वाली हैं। माँ दुर्गाअंधकार और अज्ञानता रुपी राक्षसों से रक्षा करने वाली तथा कल्याणकारी हैं। माँ दुर्गा सभी प्रकार की सिद्धियाँ देने वाली हैं।

12 लाख गैर राजपत्रित कर्मचारियों को बोनस देने का प्रस्‍ताव मंजूर

रेल मंत्रालय के करीब 12 लाख गैर राजपत्रित कर्मचारियों को बोनस देने का प्रस्‍ताव मंजूर कर लिया है। इससे 11 लाख 91 हजार रेल कर्मचारियों को उत्‍पादकता से जुड़ा बोनस दिया जायेगा। इससे सरकार पर 20 अरब 44 करोड़ रूपये का बोझ पड़ेगा।

न्यू फरक्का एक्सप्रेस के इंजन उतर जाने से पांच लोगों की मौत

उत्तर प्रदेश में रायबरेली के पास हरचंदपुर स्‍टेशन पर आज सुबह न्यू फरक्का एक्सप्रेस के इंजन और नौ डिब्बों के पटरी से उतर जाने से पांच लोगों की मौत हो गई और दो दर्जन से अधिक से घायल हो गये। राष्‍ट्रीय आपदा मोचन बल के कर्मी और स्‍थानीय लोग राहत कार्य में लगे हुए हैं।

सरकार डिजिटल इंडिया को बढ़ावा दे रही है

राष्‍ट्रपति रामनाथ कोविंद ने जवाबदेही, पारदर्शिता और सुशासन को और आगे बढ़ाने की जरूरत पर आत्‍मनिरीक्षण और विचार विमर्श की आवश्‍यकता पर जोर दिया है। उन्‍होंने कहा कि नियंत्रक और महालेखा परीक्षक–सीएजी राज्‍यों की लेखा परीक्षा संस्‍थाओं से सहयोग करके उन्‍हें क्षमता निर्माण और दिशा निर्देश तैयार करने संबंधी परामर्श जारी करने, लेखा परीक्षा प्रक्रिया तथा मानदंड विकसित करने की ट्रेनिंग दे सकते हैं।

हमले के डर से गुजरात छोड़ रहे उत्तर भारतीय

गुजरात के साबरकांठा जिले में एक बच्ची के साथ हुए दुष्कर्म के बाद यूपी-बिहार के लोगों पर हमले के कारण उनका पलायन जारी है। उत्तर भारतीय विकास परिषद ने दावा किया है कि एक सप्ताह में उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और बिहार के 20 हजार से ज्यादा लोग राज्य छोड़कर जा चुके हैं। इस बीच, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और बिहार सीएम नीतीश कुमार ने सोमवार को गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी से बात कर हालात पर चिंता जताई। रूपाणी ने उन्हें लोगों की सुरक्षा का भरोसा दिलाया है। बताया कि पिछले 48 घंटों में हिंसा की एक भी घटना नहीं हुई है।

भिलाई स्टील प्लांट में लगी भीषण आग, 10 लोगों की मौत

छत्तीसगढ़ स्थित सेल के भिलाई स्टील प्लांट में मंगलवार की सुबह करीब 11 एक बड़ा हादसा हो गया। यहां गैस पाइप लाइन फटने से आग लग गई। उस वक्त वहां करीब 30 कर्मचारी काम पर तैनात थे। इस धमाके में 10 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। घटनास्थल से शवों को बाहर निकला जा रहा है। घटना में गंभीर रूप से घायल करीब 15 लोगों को भिलाई के सेक्टर-9 अस्पताल में उपचार के लिए दाखिल कराया गया है। इनमें से 13 लोगों की हालत गंभीर बताई गई है। 

जयपुर में 29 लोग जीका वायरस से पीडि़त

राजस्‍थान में जयपुर में 29 लोगों के जीका वायरस से पीडि़त होने की खबर है। राज्‍य के स्‍वास्‍थ्‍य विभाग ने इस संबंध में जिला प्रशासन को अलर्ट जारी किया है और इस वायरस से पीडि़त लोगों पर विशेष नजर रखने का निर्देश दिया है। दो सप्‍ताह पहले जयपुर के शास्‍त्री नगर में जीका का पहला मामला सामने आया था। इसके बाद शास्‍त्री नगर सहित अन्‍य इलाकों में एक के बाद एक 22 लोग इस वायरस की चपेट में आ चुके हैं। जिनमें गर्भवती महिलाएं भी शामिल हैं।

गुजरात के 54 मामलों में 431 दंगाई गिरफ्तार

गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपानी ने कहा है कि उन सभी तत्वों को कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया गया है जिन्होंने वहां रह रहे अन्य राज्यों के लोगों पर हमला किया है। राजकोट में मीडिया के लोगों से बात करते हुए, उन्होंने पुलिस सुरक्षा का आश्वासन देते हुए कहा कि कि उन्हें पर्याप्त सुरक्षा प्रदान की जा रही है। स्थिति नियंत्रण में है और पिछले 48 घंटों के दौरान किसी बड़ी घटना की खबर नहीं है। ऐसे 54 मामलों में 431 दंगाईयों को गिरफ्तार किया गया है।

ओडिसा के दक्षिणी तट पर भारी से बहुत भारी वर्षा की संभावना

बंगाल की खाड़ी में कम दबाव के कारण अगले 24 घंटों में चक्रवाती तूफान आने के कारण ओडिसा के दक्षिणी तट पर भारी से बहुत भारी वर्षा हो सकती है। इस तूफान को तितेली का नाम दिया गया है। यह तूफान बृहस्पतिवार सुबह ओडिसा के तट पर पहुंचेगा। राज्य सरकार ने जिला अधिकारियों को चेतावनी जारी की है और सभी सरकारी कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी है। मछुआरों को आज रात तक समुद्र तट पर लौट आने की सलाह दी गई है।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today