कुपवाड़ा जिले में दो आतंकवादी मारे गये

जम्‍मू-कश्‍मीर के कुपवाड़ा जिले में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गये हैं। हंदवाड़ा के शाहगुंड इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने पर सुरक्षाबलों ने कल शाम इनके खिलाफ अभियान शुरू किया। आतंकवादियों की ओर से भी गोलियां चलाई गईं। मारे गये एक आतंकवादी की पहचान शोध विद्यार्थी एम ए ननवानी के रूप में हुई है, जो बाद में हिजबुल मुजाहिद्दीन का कमाण्‍डर बन गया। दूसरे आतंकवादी की पहचान की जा रही है। इस बीच पाकिस्‍तानी सेना ने कल रात पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा के पास मोर्टार दागे। इसमें सेना का एक जवान घायल हो गया। भारतीय जवानों ने इसका माकूल जवाब दिया। दोनों ओर से लगभग दो घंटे तक रुक- रुक कर कार्रवाई चलती रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today