-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
जावरा सीईओ निलंबित हुए
नगर परिषद जावरा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एपीएस गहरवार को कलेक्टर के प्रतिवेदन पर मंगलवार को संभागायुक्त एमबी ओझा ने निलंबित कर दिया।जिले में आचार संहिता लागू होने के बाद सभी नगर परिषद, निगम आदि में जनप्रतिनिधियों को दिए गए शासकीय वाहन तत्काल प्रभाव से वापस लेने के निर्देश सभी अधिकारियों को दिए गए थे। सीएमओ गहरवार से जब इस संबंध में एसडीएम जावरा एमएल आर्य ने पूछा कि क्या नगर परिषद जावरा अध्यक्ष अनिल दसेड़ा को कोई शासकीय वाहन दिया गया है, तो उन्होंने बताया कि अध्यक्ष को कोई शासकीय वाहन उपलब्ध नहीं करवाया गया है। एसडीएम ने जांच में पाया कि अध्यक्ष अनिल दसेड़ा को शासकीय वाहन दिया गया था और वह उनके ही पास है। ऐसे में झूठी जानकारी देने और अन्य निर्वाचन संबंधी कार्यो में भी लापरवाही के चलते एसडीएम ने कलेक्टर से सीएमओ पर कार्रवाई के लिए रिपोर्ट भेजी। कलेक्टर ने रिपोर्ट के आधार पर सीएमओ को निलंबित करने का प्रतिवेदन संभागायुक्त कार्यालय भेजा जहां से उन्हें मंगलवार को निलंबित करने के निर्देश भी जारी हो गए।




Leave a Reply