-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
तूफान तितली से आंध्रप्रदेश में सात और ओडि़सा में छह की मौत
तूफान तितली से प्रभावित ओडिसा और आंध्र प्रदेश के तटवर्ती इलाकों में बचाव तथा राहत कार्य तेजी से जारी है। राष्ट्रीय आपदा मोचन बल की ओडिसा में 14, आंध्रप्रदेश में 4 और पश्चिम बंगाल में 3 टीमें तैनात की गई हैं। तूफान से आंध्र प्रदेश में श्रीकाकुलम जिला सबसे अधिक प्रभावित हुआ है। वर्षा से जुड़ी घटनाओं में सात लोगों की मौत हो चुकी है। ओडिसा के गंजम जिले में ऋषिकुल्या नदी की एक सहायक नदी में छह लोग बह गये।
तूफान आज सवेरे ओडिसा में दक्षिणी गोपालपुर और आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम जिले में पलासा पहुंचा। तूफान के दौरान एक सौ 42 से एक सौ पचास किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार की हवाओं के साथ तेज वर्षा हुई। तूफान के कारण ओडिसा के गजपति, गंजम और रायगड़ा जिलों में जनजीवन पर असर पड़ा है। तीन लाख लोगों को राज्य में विभिन्न स्थानों पर राहत शिविरों में पहुंचाया गया है। तूफान पश्चिम बंगाल की ओर बढ़ रहा है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में और वर्षा का अनुमान व्यक्त किया है।




Leave a Reply