Digvijay singh ने कहा neither tired nor retiring दोहराया राजनीति से सन्यास नहीं लेंगे

रवींद्र कैलासिया राज्यसभा सदस्य और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने अपने राज्यसभा कार्यकाल के पूरे होने के बाद सन्यास की चर्चाओं के बीच फिर अपनी आगामी कार्ययोजना के बारे More »

विवादित BHOPAL BJP कार्यकारिणी का आकार घटा, Ravindra Yati नौ पदाधिकारी ही बचा पाए

रवींद्र कैलासिया, भोपाल। मध्य प्रदेश भाजपा की जिलों में गठित हो रहीं कार्यकारिणी में तीन सप्ताह पहले राजधानी भोपाल की जिला कार्यकारिणी के विवाद में फंस जाने के बाद रविवार रात को More »

शराब घोटाले से बरी होने के बाद Kajriwal की ललकार, devlop country के बयानों पर कहा पहले रहने लायक तो बना दो

शराब घोटाले से दिल्ली की एक अदालत से बरी किए जाने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने रविवार को जंतर मंतर मैदान से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी More »

POLICE की वर्दी पहनते ही REEL में दिखाया रौब, नप सकते हैं छह नव आरक्षक

सरकारी नौकरी और ऊपर से वर्दीधारी यानी करेला और ऊपर से नीम चढ़ा तो रौब तो होगा ही। मध्य प्रदेश पुलिस के छह सिपाही जिनकी अभी ट्रेनिंग भी पूरी नहीं हुई है, More »

Don’t Worry be alrt…Bhopal में बच्चा चोरी करने वाला गिरोह नहीं, Instagram पर चल रहे Video की जांच में खुलासा

इंस्टाग्राम पर पुराने वीडियो को पोस्ट करने के बाद भोपाल में बच्चा चोरी करने वाले गिरोह के सक्रिय होने का जो डर लोगों में बैठा था, उसे देखते हुए पुलिस ने मामले More »

जयपुर में जीका वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 32 हुई

राजस्‍थान की राजधानी जयपुर में जीका से पीड़ित तीन और मामले सामने आने के बाद जीका वायरस से संक्रमित लोगों की संख्‍या 32 हो गई है।  स्‍वाइन फ्लू, डेंगू और अन्‍य मौसमी बीमारियों से बड़ी संख्‍या में लोग पीड़ित हैं। स्वाइन फ्लू से पिछले तीन माह में 50 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। 

दिल्‍ली उच्‍च न्‍यायालय ने आज दिल्‍ली सरकार के आदेश को रद्द कर दिया

दिल्‍ली उच्‍च न्‍यायालय ने आज दिल्‍ली सरकार के उस आदेश को रद्द कर दिया, जिसके तहत गुरू तेग बहादुर अस्‍पताल में दिल्‍ली से बाहर के मरीजों की तुलना में दिल्‍ली के मरीजों के इलाज को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए गए थे।

मतदाता सूचियों में त्रुटि की कोई गुंजाईश नहीं

मतदाता सूचियों में किसी त्रुटि या फर्जी मतदाताओं के नाम होने की कोई गुंजाइश नहीं है। मतदाता सूची के बारे में बोगस वोटर होने की कोई संभावना नहीं है। हां, ये जरूर है कि डुप्लीकेट वोटर्स हो सकते हैं और उनको पूरे वेरिफिकेशन के बाद डिलीट करने का काम बहुत तेजी से चल रहा है और जहां इलेक्शन आते हैं जिन स्टेट्स में जैसे मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, मिजोरम इनमें  ये काम हम इलेक्शन के पहले पूरा कर लेते हैं, तो इसलिए ऐसी शिकायत

लोकतंत्र में अधिक से अधिक सूचनायें उपलब्‍ध कराना महत्‍वपूर्ण

राष्‍ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहा है कि लोकतंत्र में अधिक से अधिक सूचनाएं उपलब्‍ध कराना महत्‍वपूर्ण है। नई दिल्‍ली में केन्‍द्रीय सूचना आयोग के 13वें वार्षिक सम्‍मेलन को सम्‍बोधित करते हुए श्री कोविंद ने कहा कि लोगों को यह जानने का अधिकार है कि कैसे शासन चल रहा है, सार्वजनिक धन कैसे खर्च हो रहा है और राष्‍ट्रीय संसाधनों का उपयोग किस तरह किया जा रहा है। उन्‍होंने कहा कि यह जानना  उनका अधिकार है कि सरकारी सेवायें किस तरह पहुंचाई जा रही हैं तथा लोक निर्माण और कल्‍याणकारी कार्यक्रम किस तरह चलाये जा रहे हैं। श्री कोविंद ने कहा कि सूचना का अधिकार नागरिकों और प्रशासन के बीच विश्‍वास के सामाजिक अनुबंध को और मजबूत करता है।

भाजपा के सांसद शत्रु फिर सपा कार्यलय पहुंचे

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के यहां गुरुवार को लखनऊ में जयप्रकाश जयंती के कार्यक्रम में पूर्व अभिनेता और बीजेपी सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री शत्रुघ्न सिन्हा ने अखिलेश यादव की तारीफ में कसीदे पढ़ते हुए देश की राजनीति का उभरता हुआ सितारा बताया। शत्रुघ्न सिन्हा पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा के साथ समाजवादी पार्टी द्वारा आयोजित जय प्रकाश नारायण की जयंती के कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचें थे।

तीन देशों में कार्ति चिदंबरम की संपत्ति जब्त

तीन देशों में कार्ति चिदंबरम की संपत्ति जब्त आईएनएक्स मीडिया मामले में फंसे पूर्व वित्त मंत्री पी. चिदंबरम के बेटे कार्ति चिदंबरम पर ईडी ने शिकंजा कस दिया है। ईडी ने भारत, लंदन और स्पेन में मौजूद कार्ति की संपत्तियों को जब्त कर लिया है। लंदन में कार्ति के कॉटेज, घर और जमीनों को जब्त किया गया है।

कांताराव ने नोडल अधिकारियों से मांगी डेली रिपोर्ट

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी वीएल कांताराव ने विभागों के नोडल अधिकारियों की बैठक..ली। कांताराव ने 13 विभागों के नोडल अधिकारियों की बैठक में उन्हें आचार संहिता का सख्ती से पालन कराने के निर्देश दिए। राव ने अधिकारियों को कहा कि वे अपने दायित्वों का गंभीरता और जिम्मेदारी से पालन करे। अधिकारियों को डेली रिपोर्ट भेजने के भी निर्देश दिए गए।

आम आदमी पार्टी की 149 सीटें घोषित

आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष आलोक अग्रवाल ने गुरुवार को विधानसभा चुनाव के लिए अपने प्रत्याशियों की दसवीं सूची जारी की। इस सूची में 18 सीटों पर उम्मीदवार घोषित किए गए। इससे पहले पार्टी 131 प्रत्याशियों की घोषणा कर चुकी थी। दसवीं सूची के प्रत्याशियों को मिलाकर 149 प्रत्याशियों की घोषणा हो चुकी है।

इंदौर नगर निगम के राठौड़ के यहां ईओडब्ल्यू का छापा

इंदौर नगर निगम के अधिकारी अभय सिंह राठौड़ के घर आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो की टीम ने गुरुवार को छापामार कार्रवाई की है । इसमें प्रारंभिक रूप से ही करोड़ों की संपत्ति का पता लगा है।

एक डॉलर 74 रूपये 25 पैसे का बोला गया

बम्‍बई शेयर बाजार का संवेदी सूचकांक आज 897 अंक की गिरावट के साथ 34 हजार से नीचे पर खुला। अब से कुछ देर पहले यह 692 अंक घटकर 34 हजार 89 पर था। नेशनल स्‍टॉक एक्‍सचेंज का निफ्टी भी 206 अंक की गिरावट के साथ 10 हजार 253 पर पहुंच गया। अन्‍तरबैंक विदेशी मुद्राबाजार में आज डॉलर के मुकाबले रूपया 5 पैसे कमजोर हुआ। एक डॉलर 74 रूपये 25 पैसे का बोला गया।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today