-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
इंदौर नगर निगम के राठौड़ के यहां ईओडब्ल्यू का छापा
इंदौर नगर निगम के अधिकारी अभय सिंह राठौड़ के घर आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो की टीम ने गुरुवार को छापामार कार्रवाई की है । इसमें प्रारंभिक रूप से ही करोड़ों की संपत्ति का पता लगा है। अधिकारियों के मुताबिक राठौर के खिलाफ शिकायत मिली थी कि उन्होंने करोड़ों की बेनामी संपत्ति खड़ी कर ली है। गुरुवार को उनके स्कीम नंबर 78 स्कीम नंबर 94 बजरंग नगर और गुलाब बाग ठिकानों पर कार्रवाई की गई है। प्रारंभिक रूप से करोड़ों की संपत्ति होने का पता लगा है। इंदौर नगर निगम के सफाई अभियान के अधिकारी ने सफाई के साथ करोड़ों की अनुपातहीन संपत्ति जुटा ली थी।
आर्थिक अपराध अन्वेक्षण ब्यूरो की टीम ने गुरुवार सुबह नगर निगम के आधिकारी अभय सिंह राठौड के घर पर छापा मारा। प्रारंभिक रुप में करोडो की अनुपातहीन संपत्ती का पता लगा है। ईओडब्ल्यू एसपी एसएस सराफ के निर्देशन में छापे की यह कार्रवाई की गई। ब्यूरो के अधिकारियो के मुताबिक राठौड के खिलाफ लंबे समय से शिकायत मिल रही थी कि वे करोडो की बेनामी संपत्ती बना चुके है । गुरुवार की सुबह उनके स्कीम नंबर 78 , 94 बजरंग नगर और गुलाब बाग के ठिकानो पर एक साथ छापे की कार्यवाही की गई । इसमें पता चला है कि लगभग 15 से 20 करोड की भ्रष्टाचार से अनुपातहीन कमाई की गई है। फिलहाल छानबीन की कार्यवाही जारी है जिसमें और भी संपत्ती का खुलासा हो सकता है ।
सहायक यंत्री अभय कुमार राठौड जो कि 1995 से स्वचछता अभियान देखते है और इंदौर की पॉश कलोनियो स्कीम 78 में गुलाब बाग में बेनामी संपत्ती रिश्तेदारों के नाम से ली गई है। ऐसी शिकायत भी मिली थी। इसके बाद eow ने सर्च की परमीशन स्पेशल जज जे पी सिंह से ली और चार डीएसपी के नेतत्व में चार टीम बनाई जिसने सुबह से कार्यवाही शुुर की । कार्यवाही आज सुबह गुलाब बाग से शुरु की जहां राठौड खुद रहते है। यहां उनका तीन मंजिला भवन है उसके अलावा तीन मंजिला भवन और है और कमर्शीयल बिल्डींग भी मिली जहां हॉस्टल व दुकाने है। वहीं , प्लाट , स्कीम 78 में मारुती का शो रुम है, स्कीम 94 में भी प्लॉट मिला है। कार्यवाही फिलहाल जारी है।15 से 20 करोड की बैनामी संपत्ती मिलने का अनुमान है। इसके साथ ही, तीन से चार चार पहियां वाहन व 20 लाख से उपर केश घर पर मिला है वहीं गोल्ड भी काफी मात्रा में है । इसके अलावा अब तक 36 जीवन बीमा पालिसी भी मिले ही, वहीं लॉकर भी मिले है जिनकी जांच की जा रही है।
Posted in: bhopal news, Uncategorized, देश, मध्य प्रदेश, मेरा मध्य प्रदेश
Tags: bhopal, bhopal hindi news, bhopal khabar, congress, india, indore, Khabar madhya pradesh, khabar sabki, madhya pradesh . india, police




Leave a Reply