Warning: mysqli_real_connect(): Headers and client library minor version mismatch. Headers:100311 Library:30121 in /home/khabar/domains/khabarsabki.com/public_html/wp-includes/class-wpdb.php on line 2035
मप्र में नरेंद्र मोदी 24 और राहुल गांधी 14 अप्रैल को आएंगे

मप्र में नरेंद्र मोदी 24 और राहुल गांधी 14 अप्रैल को आएंगे

मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव का बिगुल बजने वाला है और भाजपा की तरफ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तो कांग्रेस की तरफ से पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी प्रदेश के दौरे पर आ रहे हैं। जहां मोदी 24 अप्रैल को जबलपुर में पहुंचेंगे तो गांधी 14 अप्रैल आंबेडकर जयंती पर भोपाल से पार्टी के संविधान बचाओ अभियान की शुरूआत करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 24 अप्रैल को जबलपुर के पास किसी गांव में रात्रि विश्राम करेंगे। वहीं कांग्रेस देशभर में संविधान बचाओ अभियान की 14 अप्रैल को भोपाल से शुरूआत करने जा रही है। इस अभियान की शुरुआत करने के लिए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी भोपाल आ रहे हैं। गांधी के मध्यप्रदेश दौरे से कांग्रेस केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ संविधान बचाओ अभियान का शंखनाद करेगी। साथ ही वह मप्र में नवंबर में होने वाले विधानसभा चुनाव के प्रचार अभियान की शुरुआत भी करेगी। गांधी जून 2017 में मंदसौर के किसान आंदोलन में छह किसानों की गोली लगने से मौत की घटना के बाद दौरे पर आए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today