Warning: mysqli_real_connect(): Headers and client library minor version mismatch. Headers:100311 Library:30121 in /home/khabar/domains/khabarsabki.com/public_html/wp-includes/class-wpdb.php on line 2035
खेल मंत्री से मिले कराते अकादमी के विजेता खिलाड़ी

खेल मंत्री से मिले कराते अकादमी के विजेता खिलाड़ी

मध्यप्रदेश राज्य कराते अकादमी के खिलाड़ियों ने पिछले दिनों दिल्ली में आयोजित जूनियर कैडेट एवं अंडर-21 राष्ट्रीय कराते प्रतियोगिता में दो स्वर्ण, दो रजत और चार कांस्य पदक जीतकर मध्यप्रदेश का नाम रौशन किया है। पदक विजेता खिलाड़ियों ने आज खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया से भेंट कर उन्हें अपनी उपलब्धियों से अवगत कराया। खेल मंत्री ने विजेता खिलाड़ियों और कराते अकादमी के मुख्य प्रशिक्षक श्री जयदेव शर्मा को बधाई देते हुए कहा कि कड़ी मेहनत और लगन हमेशा सफल होती है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार खिलाड़ियों को अति आधुनिक सुविधाएँ और प्रशिक्षण देने के लिए प्रतिबद्ध है। प्रतियोगिता की जूनियर बालक+75 किलोग्राम भार वर्ग व्यक्तिगत कुमीते स्पर्धा में अंकित शर्मा ने स्वर्ण पदक जीता। इसी तरह, जूनियर बालिका वर्ग टीम काता में गार्गी सिंह परिहार, सलोनी पाटीदार और वंदना यादव ने स्वर्ण पदक अर्जित किया। प्रतियोगिता के अंडर-21 (84 किलोग्राम भार वर्ग) व्यक्तिगत कुमीते इवेन्ट में अकादमी के खिलाड़ी विशाल विश्नोई तथा कैडेट व्यक्तिगत कुमीते -47 किलोग्राम भार वर्ग में गार्गी सिंह परिहार ने एक-एक पदक प्राप्त किया। कैडेट व्यक्तिगत कुमीते -54 किलोग्राम भारवर्ग में ईशा मालवीय, -52 भार वर्ग में ऋषभ तोमर, +70 किलोग्राम भारवर्ग में अश्नी कुमार सिंघा तथा अंडर -21 व्यक्तिगत कुमीते के -55 किलोग्राम भार वर्ग में किरण मालवी ने एक-एक कांस्य पदक अर्जित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today