Warning: mysqli_real_connect(): Headers and client library minor version mismatch. Headers:100311 Library:30121 in /home/khabar/domains/khabarsabki.com/public_html/wp-includes/class-wpdb.php on line 2035
राष्ट्रीय अध्यक्ष शाह 6 को इंदौर, झाबुआ, जावरा और उज्जैन में

राष्ट्रीय अध्यक्ष शाह 6 को इंदौर, झाबुआ, जावरा और उज्जैन में

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह 6 अक्टूबर को इंदौर और उज्जैन संभाग के प्रवास पर आयेंगे। वे इंदौर, झाबुआ, जावरा और उज्जैन में विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे। शाह के दौरे के करीब 40 घंटे पहले रातों रात झाबुआ जिला अध्यक्ष मनोहर सेठिया को हटाकर उनके स्थान पर ओमप्रकाश शर्मा को पार्टी का जिला अध्यक्ष बनाया है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद राकेश सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष शाह 6 अक्टूबर को प्रातः 11 बजे वायुयान से इंदौर एयरपोर्ट पहुंचेगे। वे एयरपोर्ट से सीधे इंदौर के राजवाड़ा पहुँचकर भाजपा के तीन दिवसीय जनसंपर्क महाअभियान का शुभारंभ करेंगे। वे राजवाड़ा से 12 बजे चलकर दशहरा मैदान पहुंचेगे। जहां इंदौर संभाग के कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करेंगे। तत्पश्चात इंदौर से हवाई जहाज द्वारा झाबुआ के लिए प्रस्थान करेंगे। दोपहर 2 बजे कालेज ग्राउंड झाबुआ में जनजातीय सम्मेलन को संबोधित करेंगे। झाबुआ से चलकर आप लगभग 4 बजे जावरा पहुंचेगे और भगत सिंह कालेज ग्राउंड में किसान सम्मेलन को संबोधित करेंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष जी जावरा से चलकर सायंकाल 6 बजे उज्जैन पहुंचेंगे। जहां शहनाई गार्डन महानंदा नगर में उज्जैन संभाग के कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करेंगे। तत्पश्चात भगवान महाकाल के दर्शन करेंगे। दर्शन उपरांत इंदौर के लिए प्रस्थान करेंगे और इंदौर से विमान द्वारा दिल्ली रवाना होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today