Warning: mysqli_real_connect(): Headers and client library minor version mismatch. Headers:100311 Library:30121 in /home/khabar/domains/khabarsabki.com/public_html/wp-includes/class-wpdb.php on line 2035
मोदी जी ईमानदार हैं तो बताएं राफेल सौदे का सच: राहुल गांधी

मोदी जी ईमानदार हैं तो बताएं राफेल सौदे का सच: राहुल गांधी

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर पिछले साढ़े चार साल में इस देश के 82 हजार करोड़ का घोटाला माल्या, नीरव मोदी, मेहुल चैकसी और अनिल अंबानी के जरिए किया है। गांधी ने पेट्रोल-डीजल की बढ़ती हुई कीमत पर मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि यूपीए के समय पर सिर पर आसमान उठाने वाले लोग आज 90 रुपए पे पेट्रोल का भाव हो जाने पर मौन हैं उन्होंने मोदी को चुनौती दी कि अगर वे ईमानदार हैं तो देश को जवाब दें कि राफेल को कान्ट्रैक्ट हिन्दुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड से छीनकर अनिल अंबानी को क्यों दिया यह जवाब दें । 56 इंच सीने वाले मोदी जी को यह भी जवाब देना चाहिए कि फ्रांस के राष्ट्रपति ने कहा है कि भारत सरकार ने ही अंबानी को क्यों राफेल हवाई जहाज का कान्टैक्ट देने को कहा था। सच क्या है मोदी जी बताएं नहीं तो देश यही मानेगा कि चैकीदार चोर है। श्री राहुल गांधी आज विंध्य दौरे के दूसरे दिन रीवा, लालगांव, त्योंथर और बेकुंठपुर में विशाल जनसभा को सम्बोधित कर रहे थे।

श्री राहुल गांधी ने उपस्थित जन समुदाय से सवाल किया कि क्या पेट्रोल-डीजल के दाम घटे, 15 लाख रुपए उनके खाते में पहुंचे, 2 करोड़ युवाओं को रोजगार मिला, किसानों को सही दाम मिला। जन समुदाय ने सामूहिक स्वर के साथ कहा नहीं । श्री गांधी ने कहा कि जनता के भरोसे को तोड़ने वाले मोदी और शिवराज सरकार को इसलिए बदलना चाहिए क्यों कि जहां मोदी जी ने देश के सिर्फ 15 अमीर लोगों के हितों की पिछले साढ़े 4 साल में रक्षा की वहीं मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री ने घोषणाओं की मशीन चलाई और व्यापमं महाघोटाला करके इस प्रदेश के युवाओं का भविष्य अंधकारमय बनाया और ई-टेंडर घोटाला कर भ्रष्टाचारियों को संरक्षण दिया।
श्री राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस वह पार्टी है जो कहेंगे वो करके दिखाएंगे हम घोषणाएं मशीनों से नहीं करेंगे हमने 5 घोषणाएं की हैं जिन्हें हम पूरा करेंगे।
1. किसानों का कर्जा माफ करेंगे
2. किसानों की उपज को सही दाम दिलाएंगे
3. हर जिले में फूड प्रोसेसिंग प्लांट लगाएंगे
4. युवाओं को रोजगार मिले इसके लिए उन्हें सहायता देंगे और
5. महिलाओं को सुरक्षा देंगे।
इसके साथ ही हम देश व प्रदेश की जनता से यह भी वादा करते हैं कि कांग्रेस सरकार के आने पर व्यापमं और ई-टेंडर घोटाला करने वालों को सजा मिलेगी और देश को चूना लगाने वालों को जेल भेजा जाएगा।
मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री कमलनाथ ने कहा कि आज प्रदेश का हर वर्ग भाजपा सरकार से परेशान है 1 लाख किसानों को जेल भेजा गया उनका अपमान किया गया, माताएं-बहनें आज प्रदेश में असुरक्षित महसूस कर रही हैं, और नौजवानों का भविष्य अंधकारमय है। श्री नाथ ने कहा कि गांव से लेकर भोपाल तक भ्रष्टाचार की गहरी जड़ें जम चुकी हैं। उन्होंने कहा कि शिवराज सरकार ने पिछले 15 साल में यूपीए की जनकल्याणकारी योजनाओं को अपना बताकर फोटो लगाकर मुफ्त का यश लूटा। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में बदलाव के बाद कांग्रेस सरकार लोगों के चेहरों पर मुस्कुराहट लाएगी और इस प्रदेश के लोगों का भविष्य सुरक्षित करेगी।
मध्यप्रदेश राज्य चुनाव समिति के अध्यक्ष और सांसद श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि भाजपा सरकार ने पिछले 15 साल में इस प्रदेश की जनता के साथ विश्वासघात किया। गरीब गरीब ही रह गया और भाजपा नेता करोड़पति बन गया। उन्होंने कहा कि आने वाले चुनाव में जनता के साथ कांग्रेस का हाथ होगा और भाजपा का सूपड़ा-साफ होगा।
जनसभाओं का संचालन नेता प्रतिपक्ष श्री अजय सिंह ने किया।
पूर्व मंत्री पुष्पराज सिंह कांग्रेस में शामिल हुए
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष श्री राहुल गांधी की उपस्थिति में रीवा राजघराने के श्री पुष्पराज सिंह ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। नेता प्रतिपक्ष श्री अजय सिंह के प्रयासों से कांग्रेस में शामिल हुए श्री पुष्पराज सिंह ने अगले चुनाव में कांग्रेस को भारी बहुमत से विजय बनाने का संकल्प लिया। इस मौके पर श्री कमलनाथ एवं श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया भी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today