Warning: mysqli_real_connect(): Headers and client library minor version mismatch. Headers:100311 Library:30121 in /home/khabar/domains/khabarsabki.com/public_html/wp-includes/class-wpdb.php on line 2035
दुनिया में भाषायी संदर्भ पर विशेष व्याख्यान आज

दुनिया में भाषायी संदर्भ पर विशेष व्याख्यान आज

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय में 22 फरवरी को दोपहर 12 बजे से ‘दुनिया में भाषायी संदर्भ’ विषय पर विशेष व्याख्यान का आयोजन किया गया है। प्रख्यात भाषाविद् एवं अनेक भाषाओं के जानकार जर्मनी के हम्बुर्ग विश्वविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. रामप्रसाद भट्ट कार्यक्रम के मुख्य वक्ता है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कुलपति प्रो.बृज किशोर कुठियाला करेंगे। निदेशक, जनसंपर्क डॉ.पवित्र श्रीवास्तव बताया कि डॉ.रामप्रसाद भट्ट हम्बुर्ग विश्वविद्यालय, जर्मनी के इंडोलॉजी विभाग के प्रमुख और हिंदी भाषा एवं साहित्य के वरिष्ठ प्रवक्ता हैं। डॉ.भट्ट आधुनिक शिक्षा पद्धति में मातृभाषाओं की भूमिका के जाने-माने विद्वान हैं। वे दुनिया के अनेक विश्वविद्यालयों में इस विषय पर व्याख्यान दे चुके हैं। ज्ञात हो कि 21 फरवरी को दुनिया में अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस के रूप में मनाया जाता है। यूनेस्को ने 1999 में इसकी स्वीकृति दी थी। पत्रकारिता एवं संचार के विद्यार्थियों को संबोधित करते समय डॉ.रामप्रसाद भट्ट मातृभाषा के महत्व को भी बताएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today