Warning: mysqli_real_connect(): Headers and client library minor version mismatch. Headers:100311 Library:30121 in /home/khabar/domains/khabarsabki.com/public_html/wp-includes/class-wpdb.php on line 2035
जिस सीट पर जरूरत होगी उसी सीट पर पहले टिकट घोषित होगा

जिस सीट पर जरूरत होगी उसी सीट पर पहले टिकट घोषित होगा

कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी दीपक बावरिया ने चुनावों के 6 महीने पहले टिकट घोषित करने के मामले में कहा कि जिस सीट पर जरूरत होगी उसी सीट पर पहले टिकट डिक्लेअर होगा। 

CWC के मीटिंग के बाद राहुल गांधी ने संकेत दिये, अगले साल होने वाले 8 राज्यों के चुनाव में पूरी ताकत झोंकेंगे। गुजरात चुनावों के बाद मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ चुनावों में राहुल गांधी का पूरा फोकस होगा।  प्रदेश कांग्रेस पार्टी के कार्यालय में सतना जिला कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं रामपुर बाघेलान विधानसभा के लोकप्रिय, किसान मजदूरों के नेता रामकृष्ण मिश्रा ने मुलाकात कर सतना जिले व रामपुर बाघेलान विधानसभा की राजनीतिक और क्षेत्र के गरीब किसान मजदूरों की समस्याओं को लेकर चर्चा की। प्रदेश प्रभारी बावरिया ने उनके सुझावों की तारीफ करते हुए शुभकामना दी। बावरिया ने कहा कि मिश्रा आप जैसे लोगों की बदौलत ही पार्टी सरकार की नाकामियों को जनता के सामने लाने में सफल हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today