Warning: mysqli_real_connect(): Headers and client library minor version mismatch. Headers:100311 Library:30121 in /home/khabar/domains/khabarsabki.com/public_html/wp-includes/class-wpdb.php on line 2035
जनआशीर्वाद यात्रा नहीं बल्कि जनाभिशाप यात्रा : शरद यादव

जनआशीर्वाद यात्रा नहीं बल्कि जनाभिशाप यात्रा : शरद यादव

राज्यस्तरीय लोकक्रान्ति सम्मेलन में लोकतांत्रिक जनता दल के शरद यादव ने कहा देश मे संकट है। संविधान को खतरा है। प्रधानमंत्री ने चुनाव में जो वादे किए थे, वे फ्लॉप साबित हुए हैं। बेरोजगारों को रोजगार नहीं मिला और जीएसटी लगाकर जिससे देश पांच साल पिछड़ गए। कालाधन लाने का वादा किया आज तक कालाधन नहीं आया।यादव ने कहा कि ऐसी सरकार कभी नहीं आई जिसने जो कहा वो छोडकर सब कर रहे हैं। मोदी जी के राज्ये में आज 4 सालों से अघोषित इमरजेंसी लगी है। हिन्दू मुसलमान के नाम पर , गाय के नाम पर भ्रम फैला रहे हैं। मैं कहना चाहता हूँ कि हिंदुस्तान में आज जो सबसे ज्यादा जागा हुआ वर्ग है वो दलित है एक वोट नहीं देगा आपको। मुसलमानों को पकड़ कर आप लोग मार रहे हो। मोब लॉन्चिंग से 102 हत्या हुईं हैं। दलित के साथ जो जुल्म हुये हैं वो 2 हज़ार हैं।
भावन्तर जैसे एक से बढ़कर एक शब्द निकाले हैं
आल ऊदल की किताब में ऐसे गप्पे नहीं जैसे इन्होंने निकाले हैं। देश के बर्बादी का सबसे बड़ा कारण है जातिवाद है। सेकड़ो लोगो कि कुरबानी के बाद ये संविधान मिला है। आज कोई शरद यादव जीत सकता है क्या। आज सारे पैसे वाले लोग टिकट मांग रहे हैं। आज कोई जय प्रकश, लोहिया, अमेडकर चुनाव जीत सकता है क्या। जनआशीर्वाद यात्रा नहीं जन अभिशाप यात्रा है। चारो तरफ खड़े हो जाओ और कहो इसे बंद करो। एक दिल्ली में है वो रात को भी सोता है कि नहीं पता नहीं। कहता है 56 इंच का सीना अरे तो पहलवान है क्या है। 15 साल का गपोड़ी राज है।

कांग्रेस से कहा…
कांग्रेस से निवेदन है कि कांग्रेस बड़ी पार्टी है हथियार बनो। इस बार वोट नहीं बंटने देना है । अगर वोट बंटा तो देश बर्बाद हो जाएगा।

अटल आडवाणी की तारीफ
बीजेपी पहले ऐसी पार्टी नहीं थी इसमे अटल-आडवाणी जी जैसे लोग थे पर आज क्या हो गई है।

सामने आई पीड़ा
यादव ने कहा कि मुझे सदन से हटा दिया। हमारी सुरक्षा हटा दी। पर अब जो हो जाये इनको हटाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today