Warning: mysqli_real_connect(): Headers and client library minor version mismatch. Headers:100311 Library:30121 in /home/khabar/domains/khabarsabki.com/public_html/wp-includes/class-wpdb.php on line 2035
कांग्रेस ने चुनाव की छह समितियां बनाईं, 20 जिला अध्यक्ष बदले

कांग्रेस ने चुनाव की छह समितियां बनाईं, 20 जिला अध्यक्ष बदले

विधानसभा चुनाव को देखते हुए कांग्रेस ने जहां छह समितियों के गठन का ऐलान किया है जो जिला संगठनों को गति देने के लिए नए जिला अध्यक्षों को नियुक्त किया है। समन्वय, चुनाव अभियान, योजना व रणनीति, घोषणा पत्र, अनुशासन और मीडिया व संचार समितियों में 49 नेताओं की नियुक्ति की गई है। वहीं भोपाल, ग्वालियर सहित 20 शहर व ग्रामीण अध्यक्षों को भी बदला है। समन्वय समिति के एक सदस्य के खिलाफ मंदसौर में इस्तीफे हुए हैं तो चुनाव योजना व रणनीति बनाने वाली समिति में व्यापमं के दागी के भाई प्रवीण सक्सेना को लिए जाने पर सवाल खड़े किए जा रहे हैं। नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह को किसी भी समिति में न लिए जाने पर भी सवाल उठाए जा रहे हैं। प्रदेश कांग्रेस ने समन्वय समिति का अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को बनाते हुए इसमें महेश जोशी, रामेश्वर नीखरा, मुजीब कुरेशी, सत्यव्रत चतुर्वेदी, बिसाहूलाल सिंह, विनय दुबे, राजेंद्र सिंह गौतम, हरिसिंह नरवरिया, महेंद्र जोशी, सोहन बाल्मिकी, विभा पटेल व सुनील सूद को लिया है। राजेंद्र सिंह गौतम को समिति में लिए जाने पर मंदसौर के दो पदाधिकारियों ने इस्तीफे प्रदेश प्रभारी महासचिव दीपक बाबरिया को भेज दिए हैं जिनमें महेंद्र सिंह गुर्जर व बबीता सिंह तोमर हैं।
इसके अलावा चुनाव अभियान समिति में सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया की अध्यक्षता में कांतिलाल भूरिया, अरुण यादव, विवेक तन्खा, इंद्रजीत पटेल, मुकेश नायक, आरिफ अकील, राजमणि पटेल, सज्जन वर्मा, रामवरण सिंह गुर्जर, राजवर्धन दत्तीगांव, ह्रदयमोहन जैन, अर्चना जायसवाल, मनोज पाल यादव और रामगोपाल राजपूत को लिया है। रामगोपाल राजपूत भाजपा से कांग्रेस में आए थे और वे उमा भारती के नजदीकी रहे हैं। कांग्रेस के दिग्गज नेताओं को छोड़कर उन्हें चुनाव अभियान जैसी महत्वपूर्ण समिति में लिए जाने का भी विरोध होने की संभावना है।
प्रदेश कांग्रेस ने घोषणा पत्र समिति का कुछ दिन पहले ही ऐलान कर दिया था जिसमें विधानसभा उपाध्यक्ष डॉ. राजेंद्र सिंह को अध्यक्ष व विवेक तन्खा, मीरनाक्षी नटराजन व नरेंद्र नाहटा भी महत्वपूर्ण अंग बनाए गए हैं। वहीं, चुनाव की योजना व रणनीति बनाने का जिम्मा जिस समिति को दिया है, उसके प्रमुख पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी को बनाया है। पचौरी के नेतृत्व में 2008 में कांग्रेस एकबार चुनाव हार चुकी है। इस समिति में केपी सिंह, सईद अहमद, विजयलक्ष्मी साधौ, शोभा ओझा, उमंग सिंगार, रमेश अग्रवाल, प्रवीण सक्सेना व प्रवीण कक्कड़ हैं। अनुशासन समिति पूर्व मंत्री हजारीलाल रघुवंशी की अध्यक्षता में बनाई गई है जिसमें संगठन प्रभारी उपाध्यक्ष चंद्रप्रभाष शेखर, सत्यनारायण पवार, मंजू राय और चंद्रमोहन को शामिल किया है। मीडिया और संचार समिति के अध्यक्ष मानक अग्रवाल होंगे तो पंकज चतुर्वेदी व पंकज शर्मा को सदस्य बनाया है।
एआईसीसी ने भोपाल शहर में पूर्व नगर निगम अध्यक्ष कैलाश मिश्रा व ग्रामीण में अरुण श्रीवास्तव को अध्यक्ष बनाया है। ग्वालियर में पूर्व पार्षद देवेंद्र शर्मा को अध्यक्ष बनाया है। गुना में विट्ठलदास मीना, शिवपुरी में बैजनाथ यादव, अशोक नगर में कन्हैया लाल लोधी, दमोह में अजय टंडन, रीवा में गुरमीतसिंह मंगू, शहडोल में सुभाष गुप्ता, कटनी शहर में मिथिलेस जैन व ग्रामीण में गुमान सिंह ठाकुर, सिवनी में राजकुमार खुराना, डिंडौरी वीरेंद्र बिहारी शुक्ला, बालाघाट में विश्वेवर भगत, सीहोर में रतनसिंह ठाकुर, राजगढ़ में नारायण सिंह आमलावे, बैतूल में सुनील शर्मा, होशंगाबाद में कपिल फौजदार, देवास में मनोज राजानी व बड़वानी वीरेंद्र सिंह राठौर को अध्यक्ष की कमान दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today