Warning: mysqli_real_connect(): Headers and client library minor version mismatch. Headers:100311 Library:30121 in /home/khabar/domains/khabarsabki.com/public_html/wp-includes/class-wpdb.php on line 2035
कांग्रेस गठबंधन होने के पहले ही बीएसपी प्रत्याशियों की पहली सूची जारी

कांग्रेस गठबंधन होने के पहले ही बीएसपी प्रत्याशियों की पहली सूची जारी

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की बहुजन समाज पार्टी, गोंगपा और समाजवादी पार्टी से गठबंधन की कार्ययोजना बनाई जा रही थी लेकिन बसपा ने 22 प्रत्याशियों की पहली सूचना जारी इन अटकलों को फिलहाल समाप्त कर दिया है। बसपा ने अपने चार विधायकों में से बलवीरसिंह दंडोतिया का टिकट काट दिया है तो अन्य तीन एमएएल को टिकट दिया जा रहा है। मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए बसपा ने जारी की अपने बीस प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी हुई है। पार्टी ने 22 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट है।कांग्रेस और बीएसपी के बीच सीटों के बंटवारे को लेकर हुये मतभेद, गठबंधन की संभावनाएं अब खत्म गया है। बीएसपी ने घोषित किये प्रत्याशियों में मुरैना के अंबाह विधायक सत्यप्रकाश सखवार, सबलगढ़ से लालसिंह केवट, भिंड से संजीव सिंह, सेवढ़ा से लाखनसिंह यादव, करेरा से मुरारीलाल, अशोक नगर से मऊगंज से मृगेंद्र सिंह, सेमरिया से पंकज सिंह पटेल, मनगंवा से शीला त्यागी, गुढ़ से मुनिराज पटेल, देवतालाब से सीमा जयवीर सिंह, रामपुर बघेलान से रामलखन पटेल, रैगांव से उषा चौधरी, अमरपाटन से छंगेलाल कोल के नाम पर लगी मुहर, सतना से पुष्कर सिंह तोमर, नागौद से रामबिहारी कुशवाहा और मैंहर से नागेंद्र सिह पटेल (लल्लू) के नाम हैं।
छग में बसपा 35 पर चुनाव पर गठबंधन
बीसपी विधायक बलवीर सिंह दंडोतिया को दिमनी के बजाय मुरैना से मिलेगा टिकट
बसपा ने छत्तीसगढ़ में अजीत जोगी की जनता कांग्रेस से गठबंधन , बसपा 35 तथा जोगी 55 सीटों पर चुनाव लडेगी। चुनाव में पार्टी की जीत के बाद सरकार बनने पर जोगी मुख्यमंत्री चेहरा रहेंगे। ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today