Warning: mysqli_real_connect(): Headers and client library minor version mismatch. Headers:100311 Library:30121 in /home/khabar/domains/khabarsabki.com/public_html/wp-includes/class-wpdb.php on line 2035
कल्पेश याग्निक को ब्लैकमेल करने वाली सलोनी गिरफ्तार

कल्पेश याग्निक को ब्लैकमेल करने वाली सलोनी गिरफ्तार

वरिष्ठ पत्रकार कल्पेश याग्निक को ब्लैकमेल कर आत्महत्या के लिए प्रेरित करने के मामले में महिला पत्रकार सलोनी अरोरा को मुंबई में गिरफ्तार किया गया। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस करीब दो सप्ताह से प्रयास कर रही थी। गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने सादे कपड़ों में सलोनी के बेटे का पीछा किया। जैसे ही वह उससे मिलने पहुंची, उसे पकड़ लिया।पुलिस सलोनी का 15 दिन से पीछा कर रही थी। भाई, बहन, जीजा, दोस्तों सहित करीब डेढ़ सौ लोगों की कॉल डिटेल निकाली गई। इसी दौरान दिल्ली में रहने वाले मामा का नंबर हाथ लगा। उस नंबर को निगरानी में रखा गया तो पता चला सलोनी मेरठ में है।

पुलिस वहां पहुंची, लेकिन एक दिन पूर्व ही वह दिल्ली होते हुए मुंबई पहुंच गई। उधर, पुलिस को जानकारी मिली थी कि सलोनी का बेटा मुंबई में अंधेरी स्थित नामी कोचिंग में पढ़ाई कर रहा है। पुलिसकर्मी सादे कपड़ों में कोचिंग के बाहर खड़े रहे और बेटे की रेकी करने लगे।

कॉल रिकॉर्डिंग से पता चला कि सलोनी शनिवार को बेटे से मिलेगी। शाम को उसका बेटा कोचिंग से पनवेल के लिए रवाना हुआ। जैसे ही सलोनी उससे मिली, पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया
डीआईजी के मुताबिक सलोनी को रविवार तक इंदौर लाया जाएगा। याग्निक की खुदकुशी के बाद भाई नीरज की शिकायत पर 20 जुलाई को पुलिस ने सलोनी के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today