Warning: mysqli_real_connect(): Headers and client library minor version mismatch. Headers:100311 Library:30121 in /home/khabar/domains/khabarsabki.com/public_html/wp-includes/class-wpdb.php on line 2035
कटटा अड़ाकर युवती को 12 घंटे बंधक रखा

कटटा अड़ाकर युवती को 12 घंटे बंधक रखा

राजधानी भोपाल के मिसरोद इलाके में एक सिरफिरे आशिक ने युवती पर देशी कट्टा अड़ाकर उसे कमरे में बंधक बना लिया है। इस दौरान मजनू आशिक ने युवती के परिवार वालों के साथ मारपीट भी की। स्थानीय मिसरोद पुलिस युवती को सिरफिरे के चंगुल से बचाने में जुटी है।मिसरोद थाना क्षेत्र के फॉच्र्यून डिवाइन सिटी की पांचवी मंजिल स्थित फ्लैट नम्बर 503 में आज शुक्रवार सुबह एक फिल्मी स्टाइल की किडनैपिंग हुई है। मूलत: अलीगढ़ उत्तर प्रदेश का रहने वाला रोहित सिंह नामक युवक ने फ्लैट नम्बर 503 में रहने वाली अपनी प्रेमिका को बंधक बना लिया। इससे पूर्व रोहित ने युवती के परिजनों से मारपीट भी की थी।
बताया जा रहा है कि रोहित और युवती, मुंबई में एक फिल्म स्टूडियो में काम करते थे। इसी दौरान रोहित, युवती से प्यार करने लगा था। युवती भोपाल में रहने वाले अपने परिवार के पास वापस लौट आई, तो एक दिन रोहित भी उसके घर पहुंच गया। यहां पर रोहित ने युवती के साथ मिलना, चाहा था। जब युवती ने रोहित से मिलने के लिए मना कर दिया, तो रोहित द्वारा उसके साथ मारपीट की गई। युवती ने इस घटना की रिपोर्ट भी मिसरोद थाने में दर्ज करवाई थी। मिसरोद पुलिस द्वारा पूर्व में रोहित को गिरफ्तार भी किया जा चुका है।
शुक्रवार सुबह रोहित अचानक युवती के फॉच्र्यून डिपाइन सिटी स्थित फ्लैट नम्बर 503 में आ पहुंचा। यहां पर रोहित ने युवती के परिजनों के साथ पहले तो मारपीट की, बाद में देशी कट्टा अड़ाकर रोहित ने युवती को कमरे में कैद कर लिया। मिसरोद पुलिस स्टॉफ द्वारा रोहित को समझाइश देकर युवती को छुड़ाए जाने का प्रयास किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today