Warning: mysqli_real_connect(): Headers and client library minor version mismatch. Headers:100311 Library:30121 in /home/khabar/domains/khabarsabki.com/public_html/wp-includes/class-wpdb.php on line 2035
अखिलेश यादव ने कहा माल्या नहीं भागता तो शराब महंगी नहीं होती

अखिलेश यादव ने कहा माल्या नहीं भागता तो शराब महंगी नहीं होती

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव का मध्यप्रदेश का चुनावी दौरा 18 नवंबर से शुरू हो गया। वे दिन में खजुराहो एयरपोर्ट पर उतरे और हेलीकॉप्टर से दमोह जिले की पथरिया सीट में बटियागढ़ लवली पार्क स्टेडियम में पहुंचकर अनुराग वर्धन सिंह के पक्ष में सभा को संबोधित किया। वहां उन्होंने कहा कि अगर विजय माल्या देश से नहीं भागता तो आज शराब इतनी महंगी नहीं होती।सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव जी मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2018 का अपना चुनावी दौरा रविवार को सुबह 11:00 बजे लखनऊ एयरपोर्ट से 12:10 पर खजुराहो एयरपोर्ट छतरपुर आए। दोपहर 12:30 पर हेलीकॉप्टर द्वारा 1:10 पर दमोह जिले की पथरिया विधानसभा में बटियागढ़ लवली पार्क स्टेडियम मैदान तहसील बटियागढ़ प्रत्याशी अनुराग वर्धन सिंह के समर्थन में जनसभा को संबोधित की। दोपहर 2:30 पर जिला पन्ना विधानसभा पवई बिसानी कस्बा का मैदान के पास हायर सेकेंडरी स्कूल पवई में प्रत्याशी कुंवर भुवन विक्रम सिंह के समर्थन में जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद दोपहर में ही खजुराहो होते हुए लखनऊ जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today