Category Archives: अन्य

राजनाथ सिंह ने कहा आतंकियों को मुंह तोड़ जवाब देंगे

भोपाल। पंजाब के गुरदासपुर में आतंकी हमले के बीच केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह नीमच में सीआरपीएफ के कार्यक्रम में उनकी हौंसला अफजायी के लिए पहुंचे। उन्होंने कहा कि हम आतंकियों को मुंहतोड़ जवाब देंगे। वे स्थिति पर लगातार नजर रखें और मोबाइल से संपर्क में हैं। पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल से भी उन्होंने बात की है और निर्देश दिए हैं।

केंद्रीय गृह मंत्री ने आतंकी हमले के बाद पंजाब के मुख्यमंत्री सहित केंद्रीय गृह सचिव और एनएसजी के अधिकारियों से चर्चा की थी। इसके बाद ही वे नीमच में सीआरपीएफ के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए रवाना हुए। यहां से भी वे स्थिति पर नजर रखने के लिए सतत संपर्क में रहे। श्री सिंह के भोपाल आगमन पर मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने स्टेट हेंगर पर उनका स्वागत किया। सिंह यहाँ से नीमच के लिये रवाना हुए। केंद्रीय गृह मंत्री का स्वागत स्वास्थ्य मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा, उच्च शिक्षा मंत्री श्री उमाशंकर गुप्ता, महापौर श्री आलोक शर्मा, श्री अरविंद मेनन और विधायक श्री विश्वास सारंग ने भी किया। स्वागत करने वालों में जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल थे।

आम आदमी पार्टी की सरकार असंवेदनशील है।

भारतीय जनता पार्टी और युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने डीजल और पैट्रोल पर वैट बढ़ाने के दिल्‍ली सरकार के फैसले के विरोध में आज नई दिल्‍ली में प्रदर्शन किया।

सरकार नई कृषि बीमा योजना लाने की तैयारी में।

सरकार नई कृषि बीमा योजना पर काम कर रही है। इसमें खेती में काम आने वाले सभी उपकरण और कृषि ऋण भी शामिल होगा। आज मुंबई में नाबार्ड के स्थापना दिवस समारोह में वित्त मंत्री अरूण जेटली ने कहा

आम आदमी पार्टी भी इस्‍तीफे की मांग करते हुए विरोध प्रदर्शन कर रही है।

आम आदमी पार्टी भी आज नई दिल्‍ली में विदेश मंत्री सुषमा स्‍वराज, राजस्‍थान की मुख्‍यमंत्री वसुंधरा राजे, मानव संसाधन विकास मंत्री स्‍मृति ईरानी और महाराष्‍ट्र की महिला और बाल विकास मंत्री पंकजा मुंडे के इस्‍तीफे

राष्‍ट्रीय राजधानी में दिल्‍ली सरकार के एस्मा लगाने के बाद डॉक्‍टरों ने हड़ताल समाप्‍त कर दी है।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में डॉक्टरों ने दो दिन से जारी हड़ताल कल रात समाप्त कर दी। अस्पतालों में कामकाज को समान्य बनाने के लिए आवश्यक सेवाएं अनुरक्षण अधिनियम-एस्मा लगाने के दिल्ली सरकार के फैसले

दिल्‍ली विधानसभा का पहला दिन आज पूर्व कानून मंत्री की फर्जी डिग्री विवाद को लेकर हंगामेदार रहा।

दिल्‍ली विधानसभा के बजट सत्र   का पहला दिन आज पूर्व कानून मंत्री जितेन्‍द्र सिंह तोमर की फर्जी डिग्री विवाद को लेकर हंगामेदार रहा। विधानसभा में विपक्ष के नेता विजेन्‍द्र गुप्‍ता ने यह मुद्दा उठाते हुए मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल से तोमर घटनाक्रम पर स्‍पष्‍टीकरण मांगा।

दिल्ली के पूर्व कानून मंत्री जितेन्द्र सिहं तोमर को फर्जी डिग्री मामले में जमानत नहीं मिली है।

दिल्ली के पूर्व कानून मंत्री जितेन्द्र सिहं तोमर को फर्जी डिग्री मामले में जमानत नहीं मिली है। दिल्ली की एक अदालत ने तोमर को अगले महीने की छह तारीख तक चौदह दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

दिल्‍ली सरकार ने हड़ताली डॉक्‍टरों की मांगें मान ली है

दिल्‍ली सरकार ने कहा है कि हड़ताली डॉक्‍टरों की मांगें मान ली गई है, इसलिए उन्‍हें अब काम पर लौट आना चाहिए। सरकार ने हड़ताली डॉक्‍टरों को इसके लिए आज सुबह 11 बजे तक समय दिया था।

अंतर्राष्‍ट्रीय योग दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में दो विश्‍व रिकॉर्ड बने

अंतर्राष्‍ट्रीय योग दिवस पर कल नई दिल्‍ली में राजपथ पर आयोजित कार्यक्रम में दो विश्‍व रिकॉर्ड बने। राजधानी में कल पहली बार 35 हजार 985 लोगों ने एक साथ योग करके इतिहास रच दिया।

अमरीका की टैक्‍सी सेवा ऑपरेटर उबर का नया लाइसेंस आवेदन खारिज कर दिया है।

दिल्‍ली सरकार ने अमरीका की टैक्‍सी सेवा ऑपरेटर उबर का नया लाइसेंस आवेदन खारिज कर दिया है। सरकार ने मोबाइल ऐप आधारित दो अन्‍य टैक्‍सी ऑपरेटरों ओला कैब्‍स और टैक्‍सी फॉर श्‍योर के आवेदन को भी रद्द कर दिया।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today