Category Archives: अन्य

दिल्‍ली सरकार ने मैगी नूडल्‍स की बिक्री पर 15 दिन की रोक लगाई।

दिल्‍ली सरकार ने उपभोग के लिए असुरक्षित पाये जाने पर तत्‍काल प्रभाव से मैगी नूडल्‍स की बिक्री पर 15 दिन के लिए रोक लगा दी है। राज्‍य के स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री सत्‍येंद्र जैन ने कहा है कि मैगी नूडल्‍स के निर्माता नेस्‍ले इंडिया से शहर की सभी दुकानों से मौजूदा स्‍टॉक हटा देने को कहा गया है।

सिख विरोधी दंगा मामले में कांग्रेस जगदीश टाइटलर द्वारा एक गवाह को प्रभावित करने के आरोप

दिल्‍ली की एक अदालत ने 1984 के सिख विरोधी दंगा मामले में कांग्रेस नेता जगदीश टाइटलर द्वारा एक गवाह को प्रभावित करने के आरोप पर केन्‍द्रीय अन्‍वेषण ब्‍यूरो सीबीआई से जवाब मांगा है ।

आई ए एस अधिकारी शकुन्‍तला गैमलिन ने दिल्‍ली के उद्योग मंत्री सतेन्‍द्र जैन के खिलाफ शिकायत भेजी है।

दिल्‍ली की बिजली और उद्योग विभाग की प्रधान सचिव वरिष्‍ठ आई ए एस अधिकारी शकुन्‍तला गैमलिन ने दिल्‍ली के उपराज्‍यपाल श्री नजीब जंग को दिल्‍ली के उद्योग मंत्री सतेन्‍द्र जैन के खिलाफ शिकायत भेजी है।

दिल्ली उच्च न्यायालय ने दिल्ली सरकार, यातायात पुलिस और डीडीए से नाराजगी व्‍यक्‍त की है।

दिल्ली उच्च न्यायालय ने इंदिरा गांधी एयरपोर्ट से जुड़ने वाले राव तुलाराम मार्ग पर भीड़भाड़ वाले एकतरफा फ्लाई ओवर पर ट्रैफिक कम करने के अपने आदेश की अवहेलना के लिए दिल्ली सरकार, यातायात पुलिस और डीडीए से नाराजगी व्‍यक्‍त की है।

सीबीएसई की दसवीं कक्षा के परीक्षा परिणाम घोषित।

केन्‍द्रीय माध्‍यमिक शिक्षा बोर्ड-सीबीएसई ने दसवीं कक्षा के परिणाम घोषित कर दिए हैं। अब से कुछ देर पहले दसवीं कक्षा के नतीजे सीबीएसई की वेबसाइट पर अपलोड किए गए।

ग्रीनपीस इंडिया को देश में चंदा लेने के लिए दो खातों के इस्‍तेमाल की अनुमति दी।

दिल्‍ली उच्‍च न्‍यायालय ने ग्रीनपीस इंडिया को दैनिक कार्यों के लिए देशवासियों से चंदा प्राप्‍त करने और उसके इस्‍तेमाल के उद्देश्‍य से अपने दो खातों के इस्‍तेमाल की अनुमति दे दी है।

दिल्‍ली में दस साल से अधिक पुराने वाहनों के चलने पर रोक की समय सीमा 13 जुलाई तक

राष्‍ट्रीय हरित अधिकरण ने राष्‍ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्‍ली में दस साल से अधिक पुराने वाहनों के चलने पर रोक लगाने के अपने आदेश की समय सीमा 13 जुलाई तक बढ़ा दी है। अधिकरण इस मुद्दे पर 13 जुलाई को अंतिम सुनवाई करेगा।

दिल्‍ली सरकार की भ्रष्‍टाचार-रोधी शाखा को पुलिस कर्मचारियों को गिरफ्तार करने का अधिकार है

दिल्‍ली उच्‍च न्‍यायालय ने कहा है कि दिल्‍ली सरकार की भ्रष्‍टाचार-रोधी शाखा को पुलिस कर्मचारियों को गिरफ्तार करने का अधिकार है। न्‍यायालय ने भ्रष्‍टाचार के एक मामले में हेड

दिल्‍ली सरकार ने महिलाओं की सुरक्षा के लिए राज्‍य की बसों में ढ़ाई हजार मार्शलों की तैनाती का फैसला किया है।

दिल्‍ली सरकार ने महिलाओं की सुरक्षा के लिए राज्‍य की बसों में ढ़ाई हजार मार्शलों की तैनाती का फैसला किया है। राज्‍य सरकार इसके लिए होमगार्ड और सिविल डिफेंस के जवानों को प्रशिक्षण दे रही है,

आम सहमति के बिना दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा देना संभव नहीं।

केन्द्र ने कहा है कि दिल्ली को पूर्ण राज्य के अधिकार इस मुद्दे पर आम सहमति बनने के बिना नहीं दिए जा सकते। वित्त मंत्री अरुण जेटली ने दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिए जाने के बारे में भारतीय जनता पार्टी की राय पर प्रश्न के उत्तर में कल नई दिल्ली में यह बात कही।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today