-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
दिल्ली विधानसभा का पहला दिन आज पूर्व कानून मंत्री की फर्जी डिग्री विवाद को लेकर हंगामेदार रहा।
दिल्ली विधानसभा के बजट सत्र का पहला दिन आज पूर्व कानून मंत्री जितेन्द्र सिंह तोमर की फर्जी डिग्री विवाद को लेकर हंगामेदार रहा। विधानसभा में विपक्ष के नेता विजेन्द्र गुप्ता ने यह मुद्दा उठाते हुए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से तोमर घटनाक्रम पर स्पष्टीकरण मांगा।
विधानसभा की कार्यवाही के दौरान आज पूर्व कानून मंत्री जितेन्द्र सिंह तोमर, फर्जी डिग्री मामला छाया रहा, जिसके कारण शुरूआत में कार्यवाही 15 मिनट के लिए स्थगित करनी पड़ी। इसके बाद मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने मामले पर जवाब देते हुए कहा कि तोमर ने उन्हें धोखे में रखा लेकिन जैसे ही अदालत ने तोमर को पुलिस हिरासत में भेजा, उन्होंने तोमर को मंत्रिमंडल से बाहर निकाल दिया। श्री केजरीवाल ने अपने जवाब के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर निशाना साधते हुए ललित मोदी प्रकरण का मुद्दा उठाया और विदेश मंत्री सुषमा स्वराज और राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे को उनके पद से हटाने की मांग की। हालांकि श्री केजरीवाला के जवाब से असंतुष्ट भाजपा विधायक ओम प्रकाश शर्मा ने हंगामा करना शुरू कर दिया जिसके बाद विधानसभा अध्यक्ष ने उन्हें मार्शल के द्वारा सदन से बाहर निकाल दिया।




Leave a Reply