दिल्‍ली सरकार ने हड़ताली डॉक्‍टरों की मांगें मान ली है

दिल्‍ली सरकार ने कहा है कि हड़ताली डॉक्‍टरों की मांगें मान ली गई है, इसलिए उन्‍हें अब काम पर लौट आना चाहिए। सरकार ने हड़ताली डॉक्‍टरों को इसके लिए आज सुबह 11 बजे तक समय दिया था।

दिल्‍ली के स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री सत्‍येन्‍द्र जैन ने मीडिया से बातचीत में कहा कि दिल्‍ली सरकार के रेजीडेन्‍ट डॉक्‍टरों की सभी मांगें स्‍वीकार कर ली गई हैं और उन्‍हें तुरंत काम पर आ जाना चाहिए। श्री सत्‍येन्‍द्र जैन ने कहा कि लोगों को किसी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए।

जितने भी लोग थे डॉक्‍टर्स के उनकी 19 डिमांड थी। इसके अलावा जो है उन्‍होंने मीटिंग के अंदर डिमांड रखीं उनको भी मान लिया गया है। 24 डिमांड मानी गई हैं उनकी। सेंट्रल गवर्नमेंट को लेटर लिख दिया गया है। एमसीडी को लेटर लिख दिया गया है कि हमने जो माना है वो आप भी मान लीजिएगा। परंतु दिल्‍ली सरकार के अंदर जितने भी डॉक्‍टर्स काम कर रहे हैं उनको काम पर आ जाना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today