Category Archives: अन्य

आर अश्विन दुनिया के नंबर वन गेंदबाज और ऑल राउंडर

भारतीय क्रिकेटर आर अश्विन ने 42 साल बाद देश को गौरवशाली स्थान दिया है और आज वे दुनिया के नंबर एक गेंदबाज बन गए हैं। इसके पहले बिशनसिंह बेदी ने 1973 में यह करिश्मा किया था।

गृहमंत्रालय ने दिल्‍ली सरकार के आदेश को अवैध घोषित किया।

गृह मंत्रालय ने दिल्ली सरकार द्वारा किए गए दो  दानिक्स अधिकारियों के निलंबन को अवैध घोषित किया है।दिल्ली के उपराज्यपाल से प्राप्त जानकारी के बाद गृह मंत्रालय ने यह निर्णय लिया है।

थेटे ने सीएम को खत लिखा, लोकायुक्त को जातिवादी ठहराया, अभियोजन स्वीकृति पर पुनर्विचार की मांग

भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी रमेश थेटे के खिलाफ राज्य शासन द्वारा उज्जैन के सीलिंग के मामले में दी गई अभियोजन स्वीकृति के बाद थेटे ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को पत्र लिखा है।

बीएसएफ का किराये का विमान दुर्घटनाग्रस्त, 10 जवान मारे ग ए

सीमा सुरक्षा बल का किराए का एक विमान आज सुबह जब दिल्ली में उतर रहा था तभी दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इससे विमान में सवार 10 सैन्य जवानों की मौत हो गई।

डीडीसीए ने कीर्ति आजाद के आरोपों का खंडन किया है।

दिल्‍ली जिला क्रिकेट एसोसिएशन-डीडीसीए ने कीर्ति आजाद के आरोपों का खंडन किया है। एसोसिएशन के अध्‍यक्ष स्‍नेह प्रकाश बंसल ने बताया कि वीकीलीक्‍स फॉर इंडिया वीडियो में जिन एजेंसियों को दिखाया गया है उनमें वाज़ कंसलटेंसी के अलावा कोई भी अन्‍य एजेंसी उसके रिकॉर्ड में नहीं है।

निर्भया दुष्‍कर्म और हत्‍या मामले के किशोर की रिहाई के खिलाफ सुनवाई आज।

उच्‍चतम न्‍यायालय की अवकाश कालीन पीठ आज निर्भया सामूहिक दुष्‍कर्म और हत्‍या मामले में किशोर अपराधी की रिहाई के खिलाफ याचिका पर सुनवाई करेगी। न्‍यायमूर्ति ए के गोयल और न्‍यायमूर्ति यू यू ललित की अवकाश कालीन पीठ

सहवाग ने भी कहा है कि श्री जेटली ने हमेशा खिलाडि़यों के साथ सहयोग किया।

दिल्‍ली और जिला क्रिकेट एसोसिएशन डीडीसीए में कथित भ्रष्‍टाचार के आरोपों के बीच दिल्‍ली के दो क्रिकेट खिलाडि़योंवीरेन्‍द्र सहवाग और गौतम गंभीर ने डीडीसीए के पूर्व अध्‍यक्ष अरूण जेटली का समर्थन किया है।

उच्‍चतम न्‍यायालय ने नाबालिग दोषी की रिहाई रोकने के लिए तुरंत सुनवाई से इंकार किया।

उच्‍चतम न्‍यायालय ने कल आधी रात के बाद जारी एक आदेश मे दोषी की रिहाई पर रोक लगाने से इंकार कर दिया। नाबालिग की रिहाई आज होनी है।दिल्‍ली महिला आयोग ने उच्‍चतम न्‍यायालय में आधी रात के बाद याचिका दायर कर नाबालिग की रिहाई पर स्‍थगन आदेश जारी करने का अनुरोध किया था। लेकिन न्‍यायमूर्तिए के गोयल और यू यू ललित की पीठ ने रात दो बजे जारी आदेश में कहा कि यह याचिका तुरंत सुनवाई के लायक नहीं है। न्‍यायालय ने मामले की सुनवाई सोमवार को निर्धारित की है।

स्‍कूलों को पहली जनवरी से 15 दिन के लिए बंद रखने के आदेश

दिल्‍ली सरकार ने राष्‍ट्रीय राजधानी के स्‍कूलों को पहली जनवरी से 15 दिन के लिए बंद रखने के आदेश जारी किए हैं। सम-विषम नंबरों की निजी कारों को अलग-अलग दिन चलाने की योजना पर अमल के मद्देनजर यह फैसला किया गया है। यह योजना पहली जनवरी से 15 जनवरी तक प्रायोगिक आधार पर लागू की जा रही है।

सोनिया गांधी और राहुल गांधी आज नैशनल हेरल्‍ड मामले में दिल्‍ली की अदालत में पेश होंगे।

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और उपाध्यक्ष राहुल गांधी नैशनल हेरल्ड मुकदमे में आज दिल्ली की एक अदालत में पेश होंगे। कांग्रेस ने सभी उपलब्ध कानूनी उपचारों के विकल्प खुले रखे हैं।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today