स्‍कूलों को पहली जनवरी से 15 दिन के लिए बंद रखने के आदेश

दिल्‍ली सरकार ने राष्‍ट्रीय राजधानी के स्‍कूलों को पहली जनवरी से 15 दिन के लिए बंद रखने के आदेश जारी किए हैं। सम-विषम नंबरों की निजी कारों को अलग-अलग दिन चलाने की योजना पर अमल के मद्देनजर यह फैसला किया गया है। यह योजना पहली जनवरी से 15 जनवरी तक प्रायोगिक आधार पर लागू की जा रही है। राज्‍य के शिक्षा निदेशालय के अनुसार, सभी सरकारी और सरकारी सहायता से चलने वाले निजी विद्यालयों से कहा गया है कि वे इस अवधि के दौरान अपने विद्यालयों में छुट्टी रखें।

दिल्‍ली सरकार ने नर्सरी में दाखिले की अधिकतम आयु सीमा चार वर्ष तय की है। राज्‍य सरकार ने दाखिले की अधिकतम आयु सीमा प्री-स्‍कूल के लिए चार वर्ष, प्री-प्राइमरी के लिए पांच और पहली कक्षा के लिए छह वर्ष निर्धारित की है। विकलांग बच्‍चों के लिए ऊपरी सीमा पांच, छह और सात वर्ष होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today