Category Archives: अन्य

प्रधानमंत्री ने जे एफ आर जैकब के निधन पर गहरा शोक व्‍यक्‍त किया है।

1971 के बांग्‍लादेश मुक्ति संग्राम के दौरान भारत की जीत के प्रमुख रणनीतिकार रहे, सेवानिवृत्‍त लेफि्टनेंट जनरल जे एफ आर जैकब का आज नयी दिल्‍ली में सेना के अस्‍पताल में देहान्‍त हो गया। सेना में अपने 36 वर्ष के कार्यकाल के दौरान उन्‍होंने द्वितीय विश्‍व युद्ध और 1965 के भारत-पाक युद्ध में मोर्चा संभाला। जे एफ आर जेकब ने बाद में गोवा और पंजाब के राज्‍यपाल के रूप में अपनी अहम भूमिका निभाई।

दूसरे राज्यों में काम करने वाले औद्योगक श्रमिकों के लिए एक यूनिक कार्ड बनेगा

केंद्रीय भारी उद्योग और सार्वजनिक उपक्रम मंत्री अनंत गीते ने कहा कि दूसरे राज्यों में काम करने वाले औद्योगिक श्रमिकों के लिए एक यूनिक कार्ड बनाया जाएगा। इससे उनके भविष्य निधि की राशि अन्य स्थान पर काम करने पर भी सुरक्षित रहेगी।

अदालत ने नेशनल हेराल्‍ड मामले में दस्‍तावेज मंगवाने के अनुरोध को स्‍वीकार कर लिया है।

दिल्‍ली की एक अदालत ने नेशनल हेराल्‍ड मामले में दस्‍तावेज मंगवाने की भारतीय जनता पार्टी नेता सुब्रमण्‍यम स्‍वामी के अनुरोध को स्‍वीकार कर लिया है। मेट्रोपोलिटन मजिस्‍ट्रेट लवलीन ने स्‍वामी से वित्‍त, शहरी विकास और कम्‍पनी मामलों के मंत्रालयों तथा अन्‍य एजेंसियों को समन भेजने के लिए प्रक्रिया फीस जमा करने को कहा।

आईएएस अधिकारी थेटे और कर्णावत का धरना

दलित आदिवासी फोरम के बैनर तले मध्यप्रदेश कैडर के आईएएस अधिकारी रमेश थेटे और शशि कर्णावत ने तुलसी नगर के आंबेडकर मैदान में धरना शुरू कर दिया। उनके धरने में फोरम के संयोजक डॉ. मोहनलाल पाटिल भी थे और कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता केके मिश्रा भी धरनास्थल पर पहुंचे।

आप की अलका लांबा सागर में हुंकार रैली में आईं

सागर में आप ने भ्रष्टाचार के खिलाफ एक रैली निकाली जिसे हुंकार रैली नाम दिया गया। हुंकार रैली में दिल्ली में आप की विधायक अलका लांबा को बुलाया गया था।

रेलवे बोर्ड के चेयरमेन ने कहा हबीबगंज देश का पहला वर्ल्ड क्लास स्टेशन बनेगा

रेलवे बोर्ड के चेयरमेन एके मित्तल ने आज भोपाल के हबीबगंज स्टेशन पर पहुंचे और उन्होंने भी दूसरे रेल अधिकारियों की तरह यही दोहराया कि हबीबगंज स्टेशन देश का पहला वर्ल्ड क्लास स्टेडियम बनेगा।

जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद का निधन

जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद का आज तड़के दिल्ली में निधन हो गया। वे 79 साल के थे। बेटी रूबिया के ब दले आंतकियों की रिहाई किए जाने के बाद से वे काफी चर्चाओं में आए थे। वे वीपी सिंह सरकार में देश के पहले मुस्लिम गृह मंत्री रहे थे।

दिल्‍ली में चार और प्रवेश द्वारों से भारी वाणिज्यिक वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया।

उच्‍चतम न्‍यायालय ने दिल्‍ली में चार और प्रवेश स्‍थलों  – राष्‍ट्रीय राजमार्ग 2, 10, 58 और राज्‍य राजमार्ग- 57 से भारी वाणिज्‍यिक वाहनों का प्रवेश रोक दिया है। हालांकि न्‍यायालय ने प्रदूषण उपकर की अदायगी के बाद दिल्‍ली आ रहे भारी वाणिज्‍यिक वाहनों को प्रवेश की अनुमति दी है।

दिल्‍ली में आज पहले कुछ घंटों में बसों और मेट्रो में भारी भीड़ दिखायी दी।

दिल्‍ली में प्रदूषण कम करने के लिए सम– विषम नम्‍बर वाहन योजना के अन्‍तर्गत आज पहले कुछ घंटों में बसों और मेट्रो में भारी भीड़ दिखायी दी। अधिकतर सम नम्‍बर वाली कारें चल रही थीं। यातायात पुलिस और स्‍वयंसेवक बड़ी संख्‍या में सड़कों पर मौजूद थे।

दिल्‍ली में सम-विषम नम्‍बर योजना के प्रयोग का आज पहला दिन है।

दिल्‍ली में वाहन प्रदूषण कम करने के उद्देश्‍य से निजी कारों के लिए सम-विषम नम्‍बर योजना के प्रयोग का आज पहला दिन है। फिलहाल इसे प्रयोग के तौर पर 15 दिन के लिए लागू किया गया है। इस अवधि में स्‍कूल बंद हैं। योजना सवेरे आठ बजे से शाम आठ बजे तक लागू है। लेकिन रविवार को इसे लागू नहीं किया जाएगा।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today