-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
रेलवे बोर्ड के चेयरमेन ने कहा हबीबगंज देश का पहला वर्ल्ड क्लास स्टेशन बनेगा
रेलवे बोर्ड के चेयरमेन एके मित्तल ने आज भोपाल के हबीबगंज स्टेशन पर पहुंचे और उन्होंने भी दूसरे रेल अधिकारियों की तरह यही दोहराया कि हबीबगंज स्टेशन देश का पहला वर्ल्ड क्लास स्टेडियम बनेगा।
हबीबगंज स्टेशन को वर्ल्ड क्लास स्टेशन बनाए जाने की बातें पिछले कई सालों से की जा रही हैं और जब भी रेलवे का कोई अधिकारी आता है तो वह इसी बात को दोहराता है। आज भी रेलवे बोर्ड के चेयरमेन मित्तल इस बात को भोपाल के लोगों को याद दिलाने से नहीं चूके। अलबत्ता उन्होंने इसमें यह जरूर जोड़ा कि इसकी प्रक्रिया शुरू हो गई है लेकिन समय सीमा मित्तल भी नहीं दे पाए।
रेलवे बोर्ड के चेयरमेन मित्तल भोपाल के सवारी डिब्बा मरम्मत और निर्माण कारखाना में बनाए गए मॉडल रैक का निरीक्षण करने आए थे तो वे सबसे पहले इस मॉडल रैक का निरीक्षण करने पहुंचे। उन्होंने इस रैक के बारे में यह कहा कि इसका परीक्षण किया जाएगा और इसके बाद देश की विभिन्न् रेलवे को दिया जाएगा।




Leave a Reply