-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
दूसरे राज्यों में काम करने वाले औद्योगक श्रमिकों के लिए एक यूनिक कार्ड बनेगा
केंद्रीय भारी उद्योग और सार्वजनिक उपक्रम मंत्री अनंत गीते ने कहा कि दूसरे राज्यों में काम करने वाले औद्योगिक श्रमिकों के लिए एक यूनिक कार्ड बनाया जाएगा। इससे उनके भविष्य निधि की राशि अन्य स्थान पर काम करने पर भी सुरक्षित रहेगी।
केंद्रीय मंत्री गीते भोपाल में बीएचईएल में कौशल विकास द्वार के लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल होने आए थे और उन्होंने यह जानकारी पत्रकारों से चर्चा के दौरान दी। भोपाल के भेल कारखाने की अतिशेष जमीन पर राज्य सरकार को लौटाए जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि बीएचईएल के साथ मिलकर यहां राज्य सरकार उद्योगों की स्थापना कर सकती है। साथ ही उन्होंने कहा कि मंदी के इस दौर में भी महारत्न कंपनी बीएचईएल ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। आज की स्थिति में बीएचईएल के पास 28 हजार करोड़ रुपए के कार्य आदेश हैं जिन्हें जल्द से जल्द पूरा कर लिया जाएगा।
अनंत गीते से जब यह पूछा गया कि भेल की यूनियनों के चुनाव कब होंगे तो उन्होंने स्वीकार किया कि पांच साल से यूनियनों के चुनाव नहीं हुए हैं। अगर अप्रैल में इनके चुनाव करा लिए जाने की बात भी कही। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री की मेक इंडिया, डिजिटल इंडिया और स्किल इंडिया योजनाओं के क्रियान्वयन द्वारा देश के विकास को नई रफ्तार मिलेगी। इसके लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। भारी उद्योगों में भी स्किल इंडिया कार्यक्रम की सोच और मंशा के अनुरूप युवाओं को कौशल विकास संबंधी प्रशिक्षण देने की संभावनाएं तलाशी जा रही हैं। इसी क्रम में बीएचईएल में भी कौशल विकास केंद्र खोला जाएगा। गीते ने आज बीएचईएल कारखाने में कौशल द्वार का लोकार्पण किया।
भंडारा में 2700 करोड़ का सौर ऊर्जा संयंत्र
गीते ने बताया कि महाराष्ट्र के भंडारा में 2700 करोड़ रुपए का सौर ऊर्जा उपकरण संयंत्र स्थापित किया जाएगा। अतिशेष भूमि को राज्य सरकार को देने को लेकर गीते ने कहा कि ऐसी जमीन पर बीएचईएल व राज्य सरकार मिलकर उद्योगों की स्थापना कर सकें, ऐसी संभावनाओं पर विचार किया जाएगा। पत्रकारों से रूबरू होते समय गीते के साथ बीएचईएल के कार्यपालक निदेशक एएमवी युगांधर और सांसद आलोक संजर भी मौजूद थे।




Leave a Reply