Category Archives: मेरा मध्य प्रदेश

कर्नल अश्वनी कुमार की संविदा नियुक्ति खत्म

सैनिक कल्याण संचालनालय में सहायक संचालक रिटायर्ड कर्नल अश्वनी कुमार को अनियमितताओं के आरोपों में राज्य शासन ने सेवा से पृथक कर दिया है। उनकी संविदा नियुक्ति थी और उनकी संविदा को खत्म कर दिया है।

व्यापमं के आरोपियों की अग्रिम जमानत खारिज

व्यापमं घोटाले की पुरानी शिकायतों की जांच में जो दस एफआईआर दर्ज की गईं हैं, उनमें से तीन चिकित्सक डॉ. सीताराम शर्मा, डॉ. हितेष अलावा और डॉ. देवाशीष विश्वास की अग्रिम जमानत याचिकाएं खारिज हो गई हैं। इन आरोपियों की अग्रिम जमानत का एसटीएफ द्वारा विरोध किया गया था।

डीएसपी को लोकायुक्त ने पीएचक्यू लौटाया

लोकायुक्त जस्टिस एनके गुप्ता ने लोकायुक्त की विशेष स्थापना पुलिस के उज्जैन इकाई में पदस्थ डीएसपी शैलेंद्र सिंह ठाकुर की सेवाएं वापस पुलिस मुख्यालय को सौंप दी हैं।

पूर्व मंत्री बद्रीलाल यादव ने कहा राजगढ़ कलेक्टर पर कांग्रेसियों को…. पिला रहीं, मचा बवाल

सीएए के समर्थन में भाजपा की रैली में राजगढ़ की महिला कलेक्टर निधि निवेदिता द्वारा नेता को थप्पड़ मारे जाने की घटना के बाद बुधवार को भाजपा नेता एफआईआर दर्ज कराने राजगढ़ पहुंचे थे। वहां पूर्व मंत्री बद्रीलाल यादव ने कलेक्टर पर अशोभनीय टिप्पणी करते हुए कहा कि वे गोद में बैठा कर कांग्रेसियों को …. पिला रही हैं। इस पर राजनीतिक बवाल मच गया है।

इसको लेकर महिला कांग्रेस ने भोपाल में पुतला दहन किया तो तमाम कांग्रेस नेताओं ने इसे भाजपा के महिलाओं के प्रति संस्कार बताया है। आईएएस एसोसिएशन ने भी इस मामले में CS को पत्र लिखकर घटना की निंदा की है। एसोसिएशन के अध्यक्ष आईसीपी केसरी ने कहा कि इस तरह की घटनाओं से महिलाओं अधिकारी हतोत्साहित हो रही हैं।

आलोक श्रीवास्तव और प्रमोद अग्रवाल ने वीआरएस लिया

आलो

मध्यप्रदेश कैडर के आईएएस अधिकारी आलोक श्रीवास्तव और प्रमोद अग्रवाल ने स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति ले ली है। आलोक श्रीवास्तव इस समय केंंद्र में प्रतिनियुक्ति पर हैं। वे 1984 बैच के आईएएस अधिकारी हैं।

वहीं, अग्रवाल 1991 बैच के आईएएस हैं। इन अधिकारियों के अलावा हाल ही में वरिष्ठ अाईएएस अधिकारी गौरी सिंह ने सरकारी नौकरी को अलविदा कहा था।

दलगत भावना से ऊपर उठकर विकास की बात हो:मंत्री पटवारी

देवास जिले में जिला योजना समिति की बैठक में मंगलवार को प्रभारी मंत्री जीतू पटवारी, भाजपा सांसद मनोज राजानी व कांग्रेस के शहर अध्यक्ष मनोज राजानी के बीच जमकर तू-तू, मैं-मैं हुई। करीब आधा घंटे तक डामरीकरण को लेकर जमकर हंगामा हुआ। हंगामे की रिकार्डिंग से बचने के लिए जीतू पटवारी ने मीडिया को बाहर कर दिया।

मुख्यमंत्री कमलनाथ का शीर्ष उद्योगपतियों से मुलाकात का दौर शुरू

मुख्यमंत्री कमल नाथ वर्ल्ड इकॉनोमिक फोरम की वार्षिक बैठक में भाग लेने आज दावोस पहुँचे। नाथ अपनी चार दिवसीय यात्रा के दौरान बैठक में हिस्सा लेने के साथ ही मध्यप्रदेश में निवेश के सिलसिले में शीर्ष उद्योगपतियों से मिलेंगे।

खेल संचालक थाउसन की बीएसएफ में प्रतिनियुक्ति

खेल संचालक और मध्यप्रदेश कैडर के आईपीएस अधिकारी एसएल थाउसन की केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के आदेश जारी हो गए हैं। थाउसन को एडीजी सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के तौर पर प्रतिनियुक्ति दी गई है।

अग्नि-पीड़ित अहिरवार को एयर एम्बुलेंस से दिल्ली भेजा जाएगा

राज्य सरकार ने सागर जिले के अग्नि-पीड़ित धनप्रसाद अहिरवार को विशेषज्ञ चिकित्सा उपलब्ध कराने के लिये एयर एम्बुलेंस से सफदरजंग हॉस्पिटल भेजे जाने का निर्णय लिया है। हालांकि अहिरवार के साथ हुई घटना को लेकर मंगलवार को भाजपा के पूर्व मंत्री लालसिंह आर्य ने सरकार को आड़े हाथों लिया था और पीड़ित व्यक्ति को देखने किसी मंत्री या विधायक के नहीं पहुंचने पर निंदा की थी।

आध्यात्मिक संवाद से समस्याओं का समाधान संभव : आचार्य डॉ. लोकेश मुनि

राज्यपाल लालजी टंडन ने राजभवन के सांदीपनि सभागृह में आयोजित ‘आध्यात्मिकता द्वारा मानव समाज का विकास” संगोष्ठी में कहा कि समाज में बढ़ते भौतिकवाद पर नियंत्रण स्थापित करने के लिये आध्यात्मिकता को बढ़ावा देना होगा। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति सभी जीवों में समान आत्मा की मान्यता पर आधारित है।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today