Category Archives: मेरा मध्य प्रदेश

सांसद प्रज्ञा ठाकुर को धमकाने वाला नांदेड़ का होम्योपैथी डॉक्टर निकला

भाजपा की भोपाल सांसद प्रज्ञा ठाकुर को धमकाने के लिए पत्र और संदिग्ध विस्फोटक सामग्री भेजने वाला नांदेड़ महाराष्ट्र का सैयद अब्दुल रहमान नामक युवक निकला। सैयद अब्दुल होम्योपैथी का डॉक्टर है औऱ परिजनों को फंसाने के लिए उसने पूरा षड़यंत्र रचा। परिजनों द्वारा उसे छह साल पहले हत्या के प्रयास के मामले मेें फंसाकर जेल भिजवाया था और इसका बदला लेने के लिए उसने पूरी घटना रची।

टेप से अफीम चिपकाकर तस्करी करते एक धराया

पैरों मेंं सेलो टैप से अफीम के पैकेट चिपकाकर धोखाधड़ी की। मंदसौर का ईश्वर मालवीय नामक इस युवक को नकद राशि के साथ दिल्ली जा रहा था और इसी तरह एक गाड़ी में तीन क्विंटल अफीम डोडा चूरा अवैध रूप से ले जाते हुए गिरफ्तार किया।

महिला कलेक्टर ने आपा खोया, थप्पड़ मारा, भीड़ ने दूसरी महिला अधिकारी के बाल खींचे

नागरिकता कानून के समर्थन में मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले में एक रैली को रोकने के लिए पुलिस व प्रशासन की टीम तैनात थी लेकिन दोनों पक्षों के बीच जमकर तकरार हुई। इस बीच महिला कलेक्टर निधि निवेदिता ने भाजपा के एक पदाधिकारी रवि बडोने को थप्पड़ मार दिया। इससे भीड़ बेकाबू हो गई और पुलिस व प्रदर्शनकारियों के बीच आमना-सामना हो गया।

सीएस ने लिखा संभागायुक्तों को सूचना पत्र, कहा माफिया के नाम पर गलत कार्रवाई नहीं हो

मुख्यमंत्री कमलनाथ के निर्देश पर रविवार को मुख्य सचिव सुधिरंजन मोहंती ने सभी संभाग आयुक्तों को सूचना पत्र जारी किया है जिसमें माफिया मुक्त प्रदेश अभियान की मानीटरिंग करें। माफिया के नाम पर गलत कार्रवाई नहीं हो, लोगों से चौथवसूली करने वाले और इस तरह की गतिविधियों में लिप्त लोगों पर ही कार्रवाई हो।

“ठहरो सूरज” पुस्तक का विमोचन

जनसम्पर्क मंत्री पीसी शर्मा ने श्री राजेन्द्र कानूनगो की पुस्तक ‘ठहरो सूरज’ का विमोचन किया। शर्मा ने श्री कानूनगो को बधाई और शुभकामनाएं दी। श्री कानूनगो ने पुस्तक के संबंध में जानकारी दी।

राज्य सरकार ने शुरू किया आम आदमी के सर्वांगीण विकास का सिलसिला

कुटीर एवं ग्रामोद्योग तथा नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री हर्ष यादव ने शनिवार को प्रभार के जिला रायसेन में संवाद कार्यक्रम में शामिल हुए। यादव ने कहा कि प्रदेश में नई सरकार ने पिछले एक वर्ष में सभी वर्गो के विकास के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लेकर उनका तेजी से क्रियान्वयन सुनिश्चित किया गया।

शुद्ध के लिए युद्ध अभियान से स्वास्थ्य सेवाएं होंगी बेहतर: सिंधिया

प्रदेश में पल्स पोलियो अभियान का शासकीय जे.पी. अस्पताल में राज्य-स्तरीय शुभारंभ हुआ। लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री तुलसीराम सिलावट, श्रम मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया, राजस्व और परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत, महिला-बाल विकास मंत्री श्रीमती इमरती देवी,खाद्य-नागरिक आपूर्ति मंत्री प्रद्युमन सिंह  तोमर, जनसम्पर्क मंत्री पीसी शर्मा और पूर्व मंत्री रामनिवास रावत शुभारंभ कार्यक्रम में शामिल हुए। पूर्व केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और सुरेश पचोरी ने बच्चों को  पल्स  पोलियो की  दवा पिलाकर अभियान का शुभारंभ किया।

मंत्री प्रियव्रत द्वारा ग्राम भेंसोला में उपकेन्द्र का लोकार्पण

ऊर्जा मंत्री प्रियव्रत सिंह ने उज्जैन जिले के गांव भेंसोला में132/33 के.व्ही. उपकेंद्र का लोकार्पण किया।  उन्होंने कहा कि किसानों  को निर्बाध रूप से बिजली उपलब्ध कराना राज्य सरकार का लक्ष्य है।

सोशल मीडिया से जुड़े पत्रकारों को भी किया जाए सम्मानित : मंत्री शर्मा

जनसम्पर्क मंत्री पीसी शर्मा माधवराव सप्रे स्मृति समाचार-पत्र संग्रहालय एवं शोध संस्थान के राज्य-स्तरीय पत्रकारिता पुरस्कार समारोह में शमिल हुए। पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुरेश पचौरी ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। समारोह में मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ राज्य के पत्रकारिता की विभिन्न विधाओं के पत्रकारों को सम्मानित किया गया।

दावोस में वर्ल्ड इकॉनोमिक फोरम की बैठक में भाग लेंगे कमल नाथ

मुख्यमंत्री कमल नाथ प्रदेश में आर्थिक गतिविधियों का विस्तार कर रोजगार के अवसर पैदा करने और नया निवेश आमंत्रित करने के उद्देश्य से दावोस में वर्ल्ड इकॉनोमिक फोरम की वार्षिक बैठक में शामिल होंगे। यह बैठक 21 से 24 जनवरी तक आयोजित की जा रही है।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today