-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
अग्नि-पीड़ित अहिरवार को एयर एम्बुलेंस से दिल्ली भेजा जाएगा
राज्य सरकार ने सागर जिले के अग्नि-पीड़ित धनप्रसाद अहिरवार को विशेषज्ञ चिकित्सा उपलब्ध कराने के लिये एयर एम्बुलेंस से सफदरजंग हॉस्पिटल भेजे जाने का निर्णय लिया है। हालांकि अहिरवार के साथ हुई घटना को लेकर मंगलवार को भाजपा के पूर्व मंत्री लालसिंह आर्य ने सरकार को आड़े हाथों लिया था और पीड़ित व्यक्ति को देखने किसी मंत्री या विधायक के नहीं पहुंचने पर निंदा की थी।
भोपाल स्थित शासकीय हमीदिया हॉस्पिटल में इलाजरत श्री अहिरवार को चिकित्सीय परामर्श और राष्ट्रीय अनुसूचित-जाति आयोग के निर्देशानुसार तत्काल विशेष चिकित्सा सुविधा दिये जाने के लिये नई दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल भेजा जा रहा है। श्री अहिरवार के इलाज के लिये आयुक्त, अनुसूचित-जाति विकास श्री मसूद अख्तर ने सफरजंग हॉस्पिटल के मेडिकल सुपरिटेंडेंट को पत्र भेजकर अनुरोध किया है कि नई दिल्ली एयरपोर्ट पर सफदरजंग हॉस्पिटल की मेडिकल टीम को एम्बुलेंस के साथ भेजकर हॉस्पिटल में श्री अहिरवार का बेहतर इलाज सुनिश्चित करें। इलाज पर होने वाला व्यय मध्यप्रदेश सरकार द्वारा वहन किया जायेगा।




Leave a Reply