-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
कर्नल अश्वनी कुमार की संविदा नियुक्ति खत्म
सैनिक कल्याण संचालनालय में सहायक संचालक रिटायर्ड कर्नल अश्वनी कुमार को अनियमितताओं के आरोपों में राज्य शासन ने सेवा से पृथक कर दिया है। उनकी संविदा नियुक्ति थी और उनकी संविदा को खत्म कर दिया है।
कर्नल अश्वनी कुमार को अनियमितताओं के संबंध में कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था। उनके द्वारा नोटिस का प्रस्तुत उत्तर संतोषजनक नहीं पाए जाने पर कृत्य को मध्यप्रदेश सिविल सेवा आचरण नियमों के उल्लंघन माना गया। गंभीर आर्थिक अनियमितताएं पाए जाने के कारण एक माह की पूर्व सूचना अथवा वेतन भुगतान संबंधी नियुक्ति के शर्तों के लागू नही होने के चलते उनकी संविदा नियुक्ति तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी गई है। कर्नल अश्वनी कुमार पर वित्तीय गबन के आरोप हैं जिसमें ब़ड़ी राशि निजी बैंक खातों में अंतरित किये जाने के आरोप हैं। राज्य शासन ने उनकी संविदा समाप्त करने के साथ उनके खिलाफ जांच के लिए प्रकरण सीआईडी को सौंप दिया है।




Leave a Reply