Category Archives: दुनिया

न दाग न राग

अवुल पाकर जैनुलआब्दीन अब्दुल कलाम, जितना बड़ा नाम उससे भी कहीं ज्यादा बड़ी है इस नाम की शख्सियत। यह नाम कई दशकों के बाद सामने आया है जिसमें न कोई दाग है और न ही उसका कोई राग है। यानि धर्म, समाज, जाति जैसा तमगा, इस नाम के साथ जुड़ा है। यह नाम धर्म, समाज, जाति से बहुत ऊपर उठ चुका था जिसे सभी धर्म के लोग अपना कहते और मानते थे, अब पूजेंगे।
पहले चाचा नेहरू को बच्चा-बच्चा जैसे अपना मानता था, वैसे ही आज का बच्चा अब्दुल कलाम को अपना मार्गदर्शक और पथ प्रदर्शक मानता था। बच्चे ही नहीं खुद अब्दुल कलाम बच्चों के लिए अपना ज्यादा से ज्यादा समय देते थे। जहां भी वे जाते थे तो बच्चों से सीधा संवाद करने में उन्हें काफी अच्छा लगता था। और तो और जब उन्होंने अपनी अंतिम सांस ली तो वे कहीं और नहीं थे बल्कि उन बच्चों के बीच थे जो आगे जाकर विश्व बाजार को दिशा देने का काम करेंगे।
अब्दुल कलाम का शरीर भले ही इस दुनिया से चला गया है लेकिन उनकी बातें, उनके विचार लोगों के लिए प्रेरणा देते रहेंगे। मध्यप्रदेश सरकार ने तो अपने स्कूलों में उनकी जीवनी को पाठ्यक्रम में शामिल करने का फैसला कर काफी अच्छा कदम बढ़ाया है और जल्द ही शायद सीबीएसई भी इस दिशा में कोई कदम उठाएगा। हम उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए यह प्रार्थना करते हैं कि उन्हें ईश्वर अपने चरणों में स्थान दे और जल्द ही हमें उन जैसा एक और व्यक्तित्व प्रदान करे।

सैन डिएगो में मनेगा मनीष शंकर शर्मा दिवस

भोपाल। भारतीय पुलिस सेवा के मध्यप्रदेश केडर के अधिकारी मनीष शंकर शर्मा के नाम से केलीफोर्निया के सैन डिएगो में 20 जुलाई को दिवस मनाया जाएगा। यह घोषणा सैन डिएगो के महापौर केविन एल फॉकनर ने उन्हें उनकी सेवाओं के लिए सम्मानित करते हुए की।

1992 बैच के आईपीएस अधिकारी मनीष शंकर शर्मा पूर्व मुख्य सचिव केएस शर्मा के सुपुत्र हैं। सैन डिएगो सिटी का यह सम्मान उन्हें 20 जुलाई को ही दिया गया है। शर्मा को सैन डिएगो के महापौर ने यूएस हाउस ऑफ रिप्रिजेंटेटिव्स के सर्टिफिकेट ऑफ स्पेशल कांग्रेसनल से सम्मानित किया।

शर्मा केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से अपने कैडर में वापस लौट रहे हैं। यूएस हाउस ऑफ रिप्रिजेंटेटिव्स के सर्टिफिकेट ऑफ स्पेशल कांग्रेसनल का यह सम्मान उन्हें उनके समर्पित सेवाभाव के लिए दिया गया है।

पूर्व राष्ट्रपति कलाम नहीं रहे

पूर्व राष्ट्रपति अबुल पाकिर जैनुलआब्दीन (एपीजे) अब्दुल कलाम का सोमवार को शिलांग में निधन हो गया। वे वहां आईआईएम के के स्टूडेंट्स को व्याख्यान देने गए थे कि अचानक गिर पड़े और उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहां उन्होंने अंतिम सांस ली। वे 83 वर्ष के थे।

पूर्व राष्ट्रपति के निधन पर राष्ट्रीय शोक घोषित किया गया है। मध्यप्रदेश में भी सात दिन का राष्ट्रीय शोक रहेगा। हालांकि उनकी इच्छा के अनुसार निधन पर किसी भी प्रकार का अवकाश घोषित नहीं किया गया है। बस कहीं भी मनोरंजक कार्यक्रम नहीं होंगे।
मिसाइल मैन के नाम से प्रख्यात अब्दुल कलाम यूपीए सरकार के समय 2002 में राष्ट्रपति बने थे और 2007 तक उनका कार्यक्रम रहा। वे निर्विवाद रहे। रामेश्वरम में जन्मे कलाम का जीवन बहुत ही संघर्षमय रहा लेकिन उनकी लगन-इच्छा शक्ति के बदलौत वे शीर्ष पद तक पहुंचे। उनके पिता नाविक थे और मां गृहणी। वे डीआरडीओ तथा इसरो में रहे। उन्हें पद्म भूषण, पद्म विभूषण और भारत रत्न की उपाधियां भी दी गईं।

पाकिस्‍तान ने भारत से मुंबई आतंकी हमले के बारे में और सबूत और सूचना मांगी।

पाकिस्‍तान ने 2008 के मुंबई आतंकी हमले मामले की सुनवाई तेज करने के लिए भारत से और सबूत तथा जानकारी मांगी हैं। पाकिस्‍तान के प्रधानमंत्री के राष्‍ट्रीय सुरक्षा और विदेश मामलों के सलाहकार सरताज अज़ीज

पाकिस्‍तान लखवी की आवाज का नमूना भारत को सौंपेगा

पाकिस्तान में मुम्बई हमलों के मामले के अभियोजन पक्ष दल ने कहा है कि सरकार, 26/11 के मुंबई हमलों में लखवी की आवाज का नमूना हासिल करने के लिए आतंकवाद निरोधी अदालत में फिर से आवेदन नहीं करेगी।

भारत और तुर्कमेनिस्‍तान ने रक्षा, सुरक्षा और ऊर्जा क्षेत्र में समझौतों पर हस्‍ताक्षर किये।

भारत और तुर्कमेनिस्‍तान ने विभिन्‍न क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के समझौते किए हैं। ये समझौते रक्षा, सुरक्षा, ऊर्जा, पेट्रोकैमिकल, परिवहन, संपर्क, उवर्रक, अंतरिक्ष तथा विज्ञान और टैक्‍नोलोजी और संस्‍कृति

बांग्‍लादेश के मेमनसिंह में भगदड़ में 21 लोग मरे।

बांग्‍लादेश में मयमनसिंह(Mymensingh City) शहर में आज सवेरे मची भगदड़ में 21 लोगों की मौत हो गयी और कई अन्‍य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। ये घटना उस समय हुई जब एक स्‍थानीय व्‍यापारी

पाकिस्‍तान मुम्‍बई आतंकी हमले की सुनवाई तेजी से करने पर सहमत।

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी और पाकिस्‍तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने बातचीत की अवरूद्ध प्रक्रिया फिर शुरू करने और मुम्‍बई आतंकी हमले की सुनवाई तेजी से करने का निर्णय किया है।

पाकिस्‍तान का हाफिज सईद के आतंकी संगठन जमात-उद-दावा पर रोक लगाने से इन्‍कार।

पाकिस्‍तान ने मुम्‍बई हमले के मुख्‍य आरोपी हाफिज सईद के नेतृत्‍व वाले आतंकी संगठन जमात-उद-दावा पर रोक लगाने की संभावना से इंकार किया है और कहा है कि

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज सवेरे ताशकंद में भारतीय समुदाय के लोगों, भारतविदों से बातचीत की।

रूस और पांच मध्‍य एशियाई देशों की यात्रा पर गये प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज सवेरे ताशकंद में भारतीय समुदाय के लोगों, भारतविदों और हिन्‍दी भाषा के विद्यार्थियों से बातचीत की।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today