पाकिस्‍तान का हाफिज सईद के आतंकी संगठन जमात-उद-दावा पर रोक लगाने से इन्‍कार।

पाकिस्‍तान ने मुम्‍बई हमले के मुख्‍य आरोपी हाफिज सईद के नेतृत्‍व वाले आतंकी संगठन जमात-उद-दावा पर रोक लगाने की संभावना से इंकार किया है और कहा है कि जमात-उद-दावा के आतंकवाद से या प्रतिबंधित लश्‍करे तैएबा से जुड़े होने का कोई सबूत नहीं है। इस्‍लामाबाद के अखबार डॉन में राज्‍यों और फ्रंटियर क्षेत्र के मंत्री सेवानिवृत्‍त जनरल अब्‍दुल कादिर ब्‍लोच के हवाले से कहा है कि संयुक्‍त राष्‍ट्र सुरक्षा परिषद के एक प्रस्‍ताव में जमात-उद-दावा को लश्‍करे तैएबा के नये नाम से सूचीबद्ध किया गया है, लेकिन पाकिस्‍तान को ऐसा कोई सबूत नहीं दिया गया जिससे इनके बीच संबंध साबित हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today