पाकिस्‍तान ने भारत से मुंबई आतंकी हमले के बारे में और सबूत और सूचना मांगी।

पाकिस्‍तान ने 2008 के मुंबई आतंकी हमले मामले की सुनवाई तेज करने के लिए भारत से और सबूत तथा जानकारी मांगी हैं। पाकिस्‍तान के प्रधानमंत्री के राष्‍ट्रीय सुरक्षा और विदेश मामलों के सलाहकार सरताज अज़ीज

ने इस्‍लामाबाद में कहा कि भारत के साथ तब तक कोई बातचीत नहीं होगी जब तक कश्‍मीर का मुद्दा एजेंडे में शामिल नहीं किया जाता।

श्री अजीज़ ने स्‍पष्‍ट किया कि पिछले सप्‍ताह रूस के उफा में श्री नवाज शरीफ की श्री नरेन्‍द्र मोदी से हुई बातचीत किसी वार्ता प्रक्रिया की औपचारिक शुरूआत नहीं थी। उन्‍होंने कहा कि इस बातचीत से जम्‍मू-कश्‍मीर सहित सभी आपसी और क्षेत्रीय हित के मुद्दों पर रचनात्‍मक वार्ता के लिए समझबूझ बनाने का महत्‍वपूर्ण उद्देश्‍य पूरा हुआ।

बातचीत के बाद जारी संयुक्‍त वक्‍तव्‍य में हालांकि कहा गया था कि दोनों देश मुंबई हमले मामले की सुनवाई तेज करने के तौर-तरीके तलाशेंगे, लेकिन आज श्री अजीज ने कहा कि पाकिस्‍तान को कुछ और सबूत चाहिएं। उन्‍होंने संकेत दिया कि इसमें कुछ समय लगेगा। श्री मोदी और श्री नवाज शरीफ की बातचीत के दौरान श्री अजीज भी मौजूद थे।

भारत और पाकिस्‍तान के बीच में जो समझौता अभी रशिया में हुआ था उसका ढांचा जो है वो सार्थक है, लेकिन किसी को भी यह उम्‍मीद नहीं होनी चाहिए कि पाकिस्‍तान की तरफ से पूरा सहयोग मिलेगा और कोई बाधा नहीं आयेगी। आतंकवाद का हमको मुंह तोड़ जवाब देना ही पड़ेगा और हमारी सीमा का जो उल्‍लंघन हो रहा है उसका भी हमको मुंह तोड़ जवाब देना ही होगा। लेकिन जो उम्‍मीद की किरण है इसको हमको बुझने नहीं देनी चाहिए क्‍योंकि पाकिस्‍तान की सरकार इन मामलों में स्‍वतंत्र निर्णय लेने के समर्थ नहीं है क्‍योंकि वहां की आईएसआई और मिलिट्री इन मुद्दों पर ज्‍यादा हावी है। तो मुझे लगता है कि हालांकि पाकिस्‍तान पर विश्‍वास करना खतरनाक है लेकिन फिर भी एक मौका तो देना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today