Category Archives: दुनिया

सियाचिन में जिंदगी को मात देने वाले लांस नायक हनुमनथप्पा ने प्राण त्यागे

मद्रास रेजीमेंट की 19 वीं बटालियन के लांस नायक हनुमनथप्पा ने आज मध्यान्ह पौने बारह बजे अंतिम सांस ली। सियाचिन में 20500 फीट ऊंची बर्फीली सीमा पर देश की रक्षा करते समय 35 फीट के बर्फ के सफेद कफन में छह दिन तक मौत को मात देने वाले हनुमनथप्पा के लिए देश के लोगों की दुआएं, प्रार्थनाएं की जा रही थीं मगर देश के इस वीर का निधन हो गया।

मैनिट में छात्रा ने तेलगू में सुसाइड नोट लिख फांसी लगाई

राजधानी के मौलाना आजाद राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान में एक छात्रा ने आज हॉस्टल के कमरे में फांसी लगा ली। वह तमिल भाषा में एक सुसाइड नोट भी लिखकर छोड़ गई है जिसे पुलिस अनुवादक के माध्यम से घटना के कारण पता लगा रही है।

हेडली की गवाही वीडियो कॉन्‍फ्रेंसिंग में तकनीकी बाधा के कारण नहीं हो सकी।

पाकिस्‍तान मूल के अमरीकी आतंकवादी डेविड कोलमैन हेडली की गवाही  तीसरे दिन वीडियो कॉन्‍फ्रेंसिंग में तकनीकी बाधा के कारण नहीं हो सकी। मुम्‍बई में 2008 के आतंकवादी हमले के मामले में मुम्‍बई की विशेष अदालत के समक्ष अमरीका में अज्ञात स्‍थान से हेडली की गवाही दी जा रही थी।

पाकिस्‍तानी सेना, आई एस आई और आतंकी गुटों के बीच सांठ-गांठ का खुलासा किया।

पाकिस्‍तानी मूल के अमरीकी आतंकवादी डेविड कोलमैन हेडली ने पाकिस्‍तान की खुफिया एजेंसी आई एस आई के साथ अपने निकट संबंधों का खुलासा किया है। उसने कहा कि आई एस आई ने आतंकी संगठन लश्‍करे तैयबा को वित्‍तीय, नैतिक और सैन्‍य सहायता प्रदान करती है।  डेविड हेडली ने कहा कि वह भी आई एस आई के लिए काम करता था और उसने पाकिस्‍तानी सेना के कई अधिकारियों से भेंट की थी। मुम्‍बई आतंकी हमले में पाकिस्‍तानी सेना, आईएसआई और आतंकी गुट के बीच तालमेल का खुलासा किया।

मुंबई आतंकी हमले से पहले भी इसी प्रकार के दो हमलों की कोशिश की बात स्‍वीकारी।

मुम्‍बई की सत्र अदालत में आज वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये लश्‍करे तैयबा के आतंकवादी और मुम्‍बई आतंकी हमलों के आरोपी डेविड हेडली का बयान दर्ज किया गया। इसमें उसने खुलासा किया है कि 26 नवम्‍बर 2008 के आतंकी

टी- 29 एशिया और वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान

क्रिकेट के टी 20 फारमेट के एशिया कप और वर्ल्ड के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया है जिसमें पवन नेगी को भी शामिल किया गया है। एशिया कप पहली बार टी 20 फारमेट मेंे खेला जाएगा।

विकिलीक्‍स के संस्‍थापक जूलियन असांज को बिना कारण हिरासत में रखा गया है

संयुक्‍त राष्‍ट्र की एक समिति ने कहा है कि विकिलीक्‍स के संस्‍थापक जूलियन असांज को बिना कारण हिरासत में रखा गया है। प्रत्‍यर्पण के डर से असांज 2012 से लंदन में इक्‍वाडोर दूतावास में रहा है।

गेमन इंडिया के प्रोजेक्ट पर हंगामा, पांच महीने से नहीं मिली मजदूरों को मजदूरी

भोपाल के नए शहर में कर्मचारियों के सरकारी आवास तोड़कर वहां गेमन इंडिया के निर्माणाधीन प्रोजेक्ट पर आज दिन में हंगामा हुआ। यहां मजदूरों ने आरोप लगाया कि उन्हें पांच महीने से मजदूरी नहीं मिली है।

अमेरिकी मोटरसाइकिल ब्रांड यूएम मोटरसाइकल्स का भारत में प्रवेश

प्रसिद्ध अमेरिकी मोटरसाइकिल ब्रांड यूएम मोटरसाइकल्स ने रेनगैड कमांडो, रेनगैड स्पोर्ट एस और रेनगैड क्लासिक को भारत में उतार दिया। अमेरिकन मोटरसाइकिल निर्माता यूएम इंटरनैशनल, एलएलसी की भारतीय इकाई यूएम मोटरसाइकल्स ने लोहिया आटो के साथ मिलकर आखिरकार आज भारत में कदम रख दिया।

मध्यप्रदेश के पूर्व राज्यपाल बलराम जाखड़ का निधन

मध्यप्रदेश के पूर्व राज्यपाल और लोकसभा के नौ साल तक स्पीकर रहे डॉ. बलराम जाखड़ का आज सुबह दिल्ली में निधन हो गया। वे 92 वर्ष के थे।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today