पाकिस्‍तानी सेना, आई एस आई और आतंकी गुटों के बीच सांठ-गांठ का खुलासा किया।

पाकिस्‍तानी मूल के अमरीकी आतंकवादी डेविड कोलमैन हेडली ने पाकिस्‍तान की खुफिया एजेंसी आई एस आई के साथ अपने निकट संबंधों का खुलासा किया है। उसने कहा कि आई एस आई ने आतंकी संगठन लश्‍करे तैयबा को वित्‍तीय, नैतिक और सैन्‍य सहायता प्रदान करती है।  डेविड हेडली ने कहा कि वह भी आई एस आई के लिए काम करता था और उसने पाकिस्‍तानी सेना के कई अधिकारियों से भेंट की थी। मुम्‍बई आतंकी हमले में पाकिस्‍तानी सेना, आईएसआई और आतंकी गुट के बीच तालमेल का खुलासा किया।

 कई बातों पे खुलासा किया है। पहला खुलासा इसने किया है कि लश्‍कर-ए-तोयबा और आईएसआई इनकी एक सांठगांठ थी और इतना ही नहीं आईएसआई, लश्‍कर-ए-तोयबा को मोरल, मिलिट्री और फाइनेंशियल सपोर्ट करती है यह भी बात उसने कही। हमने जब हेडली को पूछा कि कर्नल शाह, ब्रिगेडियर रियाज और लेफ्टिनेंट कर्नल हमजा इनको पहचानता है क्‍या तो उसने कहा कि मैं इनको पहचानता हूं। ये लोग आईएसआई में काम करते हैं, । हेडली 26 नवंबर 2008 के मुंबई आतंकी हमले मामले में एक अज्ञात जगह से वीडियो कॉंफ्रेंसिंग के जरिए मुंबई की एक विशेष अदालत में आज दूसरे दिन अपना बयान दर्ज कर रहा था।

एक महत्‍वपूर्ण गवाही में डेविड हेडली ने बताया कि मुम्‍बई में आतंकी हमला करने की साजिश 2007 में शुरू हुई। नवम्‍बर 2007 में लश्‍करे तैयबा ने मुजफ्फराबाद में एक मीटिंग बुलवाई जिसमें हेडली के पाकिस्‍तान स्थित हैंडलर साजिद मीर और ए एक अबू खफा मौजूद थे। आतंकी हमले के लिए मुम्‍बई शहर का चयन यहां किया गया। हेडली ने आगे बताया कि जमाते-उद-दावा के सरगना हाफिज सईद और लश्‍कर के सरगना लखवी , पाकिस्‍तान की सेना, और आईएसआई से निकटता से जुड़े हुए हैं। यह भी कहा कि लश्‍कर,जैश-ए-मुहम्‍मद और हिजबुल मुजहिद्दीन एकत्रित रूप से युनाइटेड जिहाद काउंसिल के नीचे काम करते हैं। ये सारे ही आतंकीगढ़ पाकिस्‍तान की धरती से भारत के खिलाफ काम करते हैं, बहरहाल उसने कहा उसे नहीं पता कि इन हमलों के लिए मुम्‍बई का चयन क्‍यों किया गया,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today