Category Archives: दुनिया

जेल में बंद उज्बेकिस्तानी महिला ने बेटी को जन्मा

बिना वीजा के भोपाल में पकड़ी गई उज्बेकिस्तान की एक महिला ने जेल की बंदी रहते हुए बेटी को जन्म दिया है। वह इस समय गांधी मेडिकल कॉलेज के सुल्तानिया जनाना अस्पताल में भर्ती है जहां मां और बेटी दोनों स्वस्थ हैं।

यमन के एक वृद्धाश्रम में गोलीबारी में 16 लोगों की मौत हो गयी

यमन के मुख्य दक्षिणी शहर अदन में एक वृद्धाश्रम में बंदूकधारियों की गोलीबारी में कम से कम 16 लोगों की मौत हो गयी, जिसमें चार भारतीय नर्स शामिल हैं। एक अधिकारी ने कहा कि हमलावर आतंकी थे और संभवत: ये इस्लामिक स्टेट गुट से जुड़े थे। हालांकि किसी ने अब तक हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। यमन पर इस तरह का ये पहला हमला है।

नेपाल में 23 लोगों को ले जा रहे लापता छोटे यात्री विमान का मलबा मिला

नेपाल के पर्यटन मंत्री के हवाले से एक एजेंसी ने खबर दी है कि नेपाल में लापता छोटे विमान का मलबा मिल गया है।

किन्नर बनाने की कोशिश करने वाले किन्नर सुरैया नायक, शिल्पा तिवारी गिरफ्तार

छोला के एक युवक को मंगलवारा के किन्नरों द्वारा बंधक बनाकर किन्नर बनाने का प्रयास करने के आरोप में दो किन्नरों को गिरफ्तार किया गया। दो अन्य किन्नरों द्वारा लगाई गई अग्रिम जमानत की याचिका को कोर्ट ने खारिज कर दिया।

भारत और नेपाल के बीच अब कोई गलतफहमी नहीं रह गई है।

नेपाल के प्रधानमंत्री के पी शर्मा ओली ने कहा कि भारत और नेपाल के बीच अब कोई गलतफहमी नहीं रह गई है। पिछले वर्ष अक्‍टूबर में पद संभालने के बाद पहली बार भारत यात्रा पर आये श्री ओली ने नई दिल्‍ली में विश्‍व मामलों की भारतीय परिषद में 21वें सप्रू हाउस व्‍याख्‍यान माला में अपनी यात्रा पर टिप्‍पणी करते हुए इसे सर्वाधिक महत्‍वपूर्ण परिणाम बताया।

पाकिस्‍तानी नौसेना ने चालीस भारतीय मछुआरों को नौकाओं के साथ पकड़ा।

पाकिस्तान की समुद्री सुरक्षा एजेंसी ने गुजरात में अरब सागर से जखाऊ बन्दरगाह के नजदीक अंतर्राष्ट्रीय समुद्री सीमा से 40 भारतीय मछुआरों को उनकी सात नौकाओं के साथ पकड़ लिया है।  मछुआरों को गुरूवार रात पकड़ा गया था।

किसान विरोधी कहने वालों के मुंह बंद करेगी प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना: मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि किसानोंके लिए एक्सपोर्ट की योजनाएं बनाईं और इम्पोर्ट कम करने के लिए योजनाएं बनाईं। बीजेपी की जब सरकार आती है तो किसानों के कल्याण का काम करती है। जितने किसान बीमा से जुड़ेंगे उतनी सरकार की तिजोरी भरेगी। इस योजना का किसान लाभ उठाएं। सिक्कम पहला आर्गेनिक स्टेट बना है और आर्गेनिक फसल को बढ़ावा दें।

तीन साल पहले भागे सिमी आतंकी उड़ीसा में गिरफ्तार

खंडवा जेल तोड़कर भागे सिमी के आंतिकयों में दो सहित चार को उड़ीसा में तीन घंटे चली मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया है। मुठेभेड़ में दोनों तरफ से जमकर फायरिंग हुई। सिंहस्थ के ठीक पहले सिमी आतंकियों की इस गिरफ्तार से मध्यप्रदेश पुलिस ने राहत की सांस ली है।

अश्विन के झटकों से लंका ढही, सीरीज पर भारत का कब्जा

भारत-श्रीलंका की तीन मैचों की टी 20 सीरीज को भारत ने अंतिम मैच में आसान जीत के साथ कब्जे में लिया। आर अश्विन के शुरूआती झटकों ने लंका को इस कदर तोड़ा कि वह फिर उससे उबर नहीं सके।

वेस्टइंडीज जीत के नायक को तीन जीवनदान देकर हारा भारत

अंडर 19 वर्ल्ड कप क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल मैच में भारतीय क्रिकेटरों ने आखिरी दम तक अपनी हार नहीं मानी। वेस्टइंडीज टीम की जीत के नायक कार्टी को तीन जीवनदान देकर भारतीय टीम ने अपनी हार करा ली। आखिरी ओवर तक मैच को खींचने में भारतीय टीम कामयाब रही लेकिन हार को नहीं टाल सकी। वेस्टइंडीज टीम ने पहली बार अंडर 19 वर्ल्ड कप जीत लिया।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today