पाकिस्‍तानी नौसेना ने चालीस भारतीय मछुआरों को नौकाओं के साथ पकड़ा।

पाकिस्तान की समुद्री सुरक्षा एजेंसी ने गुजरात में अरब सागर से जखाऊ बन्दरगाह के नजदीक अंतर्राष्ट्रीय समुद्री सीमा से 40 भारतीय मछुआरों को उनकी सात नौकाओं के साथ पकड़ लिया है।  मछुआरों को गुरूवार रात पकड़ा गया था।

 पाकिस्तानी मरीन सिक्‍योरिटी एजेंसी द्वारा पिछले 48 घंटों में पकड़े गये भारतीय मछुआरों की संख्‍या और बढ़ सकती है। प्राप्‍त जानकारी के अनुसार पाकिस्‍तान द्वारा पकड़ी गई सात नौकाओं में से छह नौका ओखा बन्दरगाह और एक नौका पोरबन्दर की थी। अरब सागर से भारतीय मछुआरों को पकड़ने की हाल ही के महीनों में यह तीसरी बड़ी घटना है। इससे पहले जनवरी में दो अलग-अलग घटनाओं में पाकिस्‍तानी मरीन सिक्‍योरिटी द्वारा 14 नौकाओं के साथ 62 भारतीय मछुआरों को पकड़ा गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today