तीन साल पहले भागे सिमी आतंकी उड़ीसा में गिरफ्तार

खंडवा जेल तोड़कर भागे सिमी के आंतिकयों में दो सहित चार को उड़ीसा में तीन घंटे चली मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया है। मुठेभेड़ में दोनों तरफ से जमकर फायरिंग हुई। सिंहस्थ के ठीक पहले सिमी आतंकियों की इस गिरफ्तार से मध्यप्रदेश पुलिस ने राहत की सांस ली है।
प्रतिबंधित संगठन इस्लामिक मूवमेंट ऑफ इंडिया (सिमी) के जो आतंकी उड़ीसा के राउरकेला में पकड़े गए हैं, उनकी पहचान शेख महबूब उर्फ गुड्डू उर्फ मलिक, अमजद उर्फ दाऊद, मोहम्मत असलम उर्फ बिलाल और जाकिर हुसैन उर्फ सादिक के रूप में हुई है। ये चारों आरोपी राउरकेला में कुरेशी मोहल्ला में किराए के एक फ्लेट में रह रहे थे। इन्हें पकड़ने में राउरकेला पुलिस तथा तेलंगाना पुलिस ने संयुक्त रूप से ऑपरेशन किया। पूरे ऑपरेशन में तीन घंटे तक फायरिंग हुई लेकिन राहत भरी खबर है कि इसमें कोई भी घायल तक नहीं हुआ।
उड़ीसा पुलिस का कहना है कि पकड़े गए चारों सिमी आतंकी मध्यप्रदेश, आंध्रप्रदेश और उत्तरप्रदेश में काम कर रहे थे। राउरकेला में ये लोग अपनी पहचान छिपाकर रह रहे थे। गिरफ्तार चारों सिमी आतंकी मध्यप्रदेश के रहने वाले बताए जा रहे हैं जो एनआईए की वांटेड लिस्ट में शामिल हैं। इन लोगों ने राउरकेला में लूटपाट कर अपना काम करते थे और इन्होंने एक बैंक लूट की वारदात भी की थी।
सिमी आतंकी: कौन और क्या हैं
1. मप्र की खंडवा जेल को तोड़कर ये लोग 30 सितंबर 2013 को भागे थे। ये सात लोग जेल तोड़क़र भागे थे। इनमें से एक आतंकी आबिद मिर्जा तो अगले दिन ही पकड़ा गया था।
2. सिमी आतंकी अबू फैसल को मप्र एटीएस ने घटना के करीब तीन महीने बाद 24 दिसंबर को बड़वानी में गिरफ्तार किया था।
3. कुछ समय पहले यह बताया गया था कि खंडवा जेल तोड़कर भागे दो सिमी आतंकी असलम व एजाजुद्दीन तेलंगाना में पुलिस एनकाउंटर में मारे गए लेकिन अब असलम उर्फ बिलाल के उड़ीसा में पकड़े जाने की खबर से तेलंगाना में मारे गए व्यक्ति को लेकर संशय की स्थिति पैदा हो गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today