-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
जेल में बंद उज्बेकिस्तानी महिला ने बेटी को जन्मा
बिना वीजा के भोपाल में पकड़ी गई उज्बेकिस्तान की एक महिला ने जेल की बंदी रहते हुए बेटी को जन्म दिया है। वह इस समय गांधी मेडिकल कॉलेज के सुल्तानिया जनाना अस्पताल में भर्ती है जहां मां और बेटी दोनों स्वस्थ हैं।
उज्बेकिस्तान की महिला जुरावा बानों काफी समय से जेल में है। वह बिना वीजा के यहां ठहरी हुई थी और उसे पुलिस ने पकड़ा था। तब से ही वह जेल में है और न तो उज्बेकिस्तान दूतावास उसे अपने देश वापस भेजने में रुचि ले रहा है, न ही उनके घर वालों की तरफ से अब तक सकारात्मक प्रयास हुए। जुरायवा बानो की परेशानी यह है कि वह अपनी बात न तो पुलिस वालों को को समझा पा रही है, न ही जेल के कर्मचारी ही उसकी बातों को समझ पा रहे हैं। जुरायवा बानो को न अंग्रेजी आती है न ही हिन्दी, वह केवल उज्बेकिस्तान की स्थानीय भाषा समझ पाती है। इससे उसकी मदद करने में भी परेशानी आ रही है।
जुरायवा बानो गर्भवती थी तो उसे सुल्तानिया अस्पताल में प्रसव के लिए ले जाया गया, जहां उसने एक बेटी को जन्म दिया। जुरायवा के परिजनों को बेटी के जन्म की सूचना दे दी गई है।




Leave a Reply