Category Archives: दुनिया

आईएसआईएस संदिग्ध आतंकी अजहर को एनआईए दिल्ली ले जाएगी

भोपाल के टीला जमालपुरा से पकड़े गए संदिग्ध आतंकी को अब नेशनल इनवेस्टीगेशन एजेंसी की टीम दिल्ली ले जाएगी। आज अदालत ने अजहर को एनआईए को दो दिन के ट्रांजिट रिमांड पर सौंप दिया है।

म्यांमा में सैनिक शासन समाप्‍त हो रहा है।

म्यांमा में आज नए संसद का सत्र शुरू होने के साथ ही सैनिक शासन समाप्‍त हो रहा है। सैकडों सांसद पचास वर्षों से अधिक समय बाद पहली बार लोकतांत्रिक ढंग से निर्वाचित सरकार के संसदीय सत्र को देखने के लिए पहुंच चुके हैं।

सीरिया में मस्जिद के पास दो बम विस्‍फोटों में 60 लोगों के मारे जाने की ख़बर है।

सीरिया में शिया मुसलमानों की पवित्र सैय्यदा ज़ैनब मस्जिद के पास दो बम विस्‍फोटों में 60 लोगों के मारे जाने की ख़बर है। सीरियाई सरकारी मीडिया के अनुसार दमिश्क के दक्षिण में हुए इन दो विस्‍फोटों में 100 से ज़्य़ादा लोग घायल भी हुए हैं।

क्रिकेट की टी 20 सीरिज में क्लीन स्विप से आस्ट्रेलिया पर ऐतिहासिक जीत

भारत ने आस्ट्रेलिया के खिलाफ टी 20 क्रिकेट सीरिज पर क्लीन स्विप से कब्जा कर लिया। आखिरी गेंद तक मैच का रोमांच कायम रहा और रैना के चौके से भारत ने मैच जीता। आस्ट्रेलिया को उसी के देश में क्लीन स्विप से हराने वाला भारत एकमात्र देश बन गया है। इसके पहले आस्ट्रेलिया की जमीन पर 140 साल के इतिहास में क्लीन स्विप के सहारे सीरिज किसी देश ने नहीं जीती है।

सीरिया में गृहयुद्ध रोकने के लिए जिनेवा में शांतिवार्ता शुरू।

सीरिया में गृहयुद्ध रोकने के लिए जिनेवा में संयुक्त राष्ट्र द्वारा आयोजित शांति वार्ता कल शुरू हुई। संयुक्त राष्ट्र के दूत स्टैफन डी मिस्तुरा ने सीरिया सरकार के शिष्टमंडल से मुलाकात की।

गीता ने फहराया तिरंगा, पाकिस्तान मेें उसके भारत भेजे पर दायर हुई याचिका

पाकिस्तान से भारत लाई गई गीता ने इंदौर में गणतंत्र दिवस पर हिंदुस्तान का तिरंगा झंडा फहराया लेकिन वहीं पाकिस्तान में अंसार बर्नी ट्रस्ट ने एक हाईकोर्ट में उसे भारत भेजे के खिलाफ याचिका दायर कर दी है।

कनाडा के एक स्कूल में गोलीबारी में चार लोगों की मौत।

कनाडा के सस्‍काचेवान के एक स्‍कूल में गोलीबारी की घटना में चार लोग मारे गये हैं। किसी स्‍कूल में हुई यह हाल के वर्षों की सबसे हिंसक घटना है। एक संदिग्‍ध को गिरफ्तार कर लिया गया है।

अमरीका में तूफान में रिकॉर्ड 30 इंच तक की बर्फबारी होने की संभावना

अमरीका में आए भीषण बर्फीले तूफान ने राजधानी वाशिंगटन डीसी समेत देश के पूर्वी तट के अधिकतर हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया है। इस तूफान में रिकॉर्ड 30 इंच तक की बर्फबारी होने की संभावना है। तूफान के कारण अब तक देश भर में कम से कम नौ लोग मारे गए हैं।

जापान ने ईरान पर लगे प्रतिबंध आज हटा लिये हैं।

जापान ने विश्‍व के अन्य प्रमुख देशों की तरह ईरान पर लगे प्रतिबंध आज हटा लिये हैं। इससे पहले संयुक्‍त राष्‍ट्र परमाणु ऊर्जा एजेंसी ने पिछले शनिवार को पुष्टि की थी कि ईरान विवादित परमाणु कार्यक्रम को नियंत्रित करने के कदम उठा रहा है।

पाकिस्‍तान में आतंकी हमले में कम से कम 25 लोग मारे गये।

पाकिस्‍तान में आज वाचा खान विश्‍वविद्यालय में घुसकर बड़ी संख्‍या में हथियारों से लैस तालिबान आतंकवादियों ने कम से कम 25 लोगों को मार डाला हमले में 50 अन्‍य लोग घायल हो गए। आतंकवादियों ने छात्रों और अध्‍यापकों पर भारी गोलीबारी की। सुरक्षा बलों ने विश्‍वविद्यालय के सभी खंडों को अपने नियंत्रण में ले लिया है।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today