-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
आईएसआईएस संदिग्ध आतंकी अजहर को एनआईए दिल्ली ले जाएगी
भोपाल के टीला जमालपुरा से पकड़े गए संदिग्ध आतंकी को अब नेशनल इनवेस्टीगेशन एजेंसी की टीम दिल्ली ले जाएगी। आज अदालत ने अजहर को एनआईए को दो दिन के ट्रांजिट रिमांड पर सौंप दिया है।
रायसेन जिले के ओबेदुल्लागंज के पास स्थित बरखेड़ा के अजहर तौफीक इकबाल को सोमवार की रात एनआईए की टीम ने महिला पुलिस को बुर्के में पहचान छिपाकर पहुंचाकर टीला जमालपुरा से गिरफ्तार किया था। अजहर भोपाल में अपने ताऊ लईक अहमद के घर पर रह रहा था जो अधिवक्ता हैं। अजहर के बारे में लईक ने पुलिस को बताया कि वह केवल यह जानता है कि अजहर अंग्रेजी सीखने के लिए उनके यहां रुका था।
आज बरखेड़ा में रहने वाले अजहर को एनआईए की टीम ने जिला अदालत में ज्यूडिश्यिल मजिस्ट्रेट फर्स्ट क्लास संध्या श्रीवास्तव की कोर्ट में पेश किया। कोर्ट में एनआईए के अधिवक्ता सुभाष भट्टाचार्य ने अजहर को दो दिन के ट्रांजिट रिमांड पर मांगा था जिसे अदालत ने तुरंत सौंप दिया। अब अजहर को एनआईए दिल्ली में अपने विशेष कोर्ट में पेश करेगी।




Leave a Reply