Category Archives: दुनिया

प्रधानमंत्री ने म्यांमा के सैन्य विमान हादसे पर दु:ख व्यक्त किया

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने म्‍यांमा के सैन्‍य विमान हादसे पर दु:ख व्‍यक्‍त किया है। अपने शोक संदेश में प्रधानमंत्री ने कहा “म्‍यांमा के सैन्‍य विमान दुर्घटना में हुई क्षति पर गहरा दु:ख है । भारत बचाव कार्यों में हर संभव मदद के लिए तैयार है ।”

भारत के राजदूत जे एस दीपक ने डब्‍ल्‍यूटीओ के महानिदेशक को अपना परिचय पत्र सौंपा

विश्‍व व्‍यापार संगठन में भारत के स्‍थायी प्रतिनिधि/राजदूत जे एस दीपक ने मंगलवार 6 जून 2017 को डब्‍ल्‍यूटीओ के महानिदेशक रॉबर्टो एजवेडो को अपना परिचय पत्र सौंपा। डब्‍ल्‍यूटीओ के डीजी ने राजदूत जे एस दीपक का स्‍वागत किया और संगठन में खासतौर से दिसंबर 2017 में ब्‍यूनस आयर्स में होने वाली डब्‍ल्‍यूटीओ मंत्रिस्‍तरीय कांफ्रेंस में भारत की महत्‍वपूर्ण भूमिका को रेखांकित किया।

श्री एसएस अहलूवालिया ने नार्वे में भारतीय संसदीय शिष्टमंडल का नेतृत्व किया।

केंद्रीय संसदीय मामले और कृषि तथा किसान कल्याण राज्य मंत्री श्री एस.एस. अहलूवालिया ने नार्वे में भारतीय संसदीय शिष्टमंडल की तीन दिन की यात्रा के दौरान उसका नेतृत्व किया। यह यात्रा दोनों देशों के बीच संसदीय संबंध बढ़ाने के मकसद से की गई। यात्रा के दौरान शिष्टमंडल ने नार्वे सरकार के विभिन्न विभागों के मंत्रियों और अधिकारियों के साथ मुलाकात की।

‘विश्‍व पर्यावरण दिवस का लक्ष्‍य हर दिन की गतिविधियों में झलकना चाहिए’–डा. हर्ष वर्धन

  केन्‍द्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री डॉ. हर्ष वर्धन ने लोगों और विशेष रूप से युवाओं का आह्वान किया है कि ‘विश्‍व पर्यावरण दिवस का लक्ष्‍य प्रत्‍येक दिन की  गतिविधियों में झलकना चाहिए’ और यह सिर्फ पर्यावरण दिवस तक सीमित नहीं रहना चाहिए। पर्यावरण दिवस की पूर्व संध्‍या पर आज यहां एक समारोह को संबोधित करते हुए डॉ. हर्ष वर्धन ने कहा कि देश के लोगों में रचनात्‍मक ऊर्जा को बढ़ावा देने और जागरूकता पैदा करने की आवश्‍यकता है।

दिल्ली से कश्मीर तक 22 जगह मारे छापे

राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने कश्मीर में आतंकवाद के वित्तपोषण के संबंध में घाटी में 14 और दिल्ली में आठ स्थानों पर छापेमारी की। भारतीय सुरक्षा एजेंसियों ने जम्मू कश्मीर में सक्रिय आतंकवादी और अलगाववादी गुटों को पाकिस्तान से मिल रही वित्तीय मदद के पुख्ता सबूतों के हवाले से इस तंत्र के मूल में पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के होने का दावा किया है।

रूस का समर्थनः NSG सदस्यता पर भारत की दावेदारी का रूस ने किया स्वागत

NSG

जम्मू कश्मीर में आतंकवादियों के साथ सेना की मुठभेड की बढती घटनाओं के बीच रक्षा मंत्री अरूण जेटली ने कहा कि सेना और सुरक्षा बल नियंत्रण रेखा पर आतंकवादियों के ऊपर दबदबा बनाये हुए है तथा सेना उन पर भारी पड़ रही है।जेटली ने कहा कि वह आतंकवाद से निपटने की रणनीतिक योजना का खुलासा तो नहीं करेंगे लेकिन इतना जरूर है कि पिछले दो सप्ताह में सेना और सीमा सुरक्षा बल ने नियंत्रण रेखा पर आतंकवादियों पर बेहद अधिक दबाव बनाया है

श्री पीयूष गोयल की बर्लिन, लिपजिग और म्यूनिख यात्रा की मुख्य विशेषताएं

केंद्रीय बिजली, कोयला, नवीन तथा नवीकरणीय ऊर्जा एवं खनन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री पीयूष गोयल ने 29 मई, 2017 से 1 जून, 2017 के बीच बर्लिन, लिपजिग और म्यूनिख की यात्रा की। मंत्री ने यात्रा के दौरान कई द्विपक्षीय और बिजनेस बैठकें कीं।यात्रा की शुरुआत जर्मन विकास एजेंसी जीआईजेड (गेसेलशाफ्ट फर इंटरनेशनल जुसामेनाबेट) के उपाध्यक्ष डॉ. क्रिस्टोफ बेयर के साथ बैठक से हुई।

पेंशन भोगियों ने शहीदों के लिए धनराशि दी

पेंशनभोगी वरिष्‍ठ नागरिकों ने मानवीय व्‍यवहार का प्रदर्शन करते हुए सेना और अर्द्धसैनिक बल के शहीदों के लिए धनराशि केन्‍द्रीय पूर्वोत्‍तर क्षेत्र विकास कार्य मंत्री (स्‍वतंत्र प्रभार), प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्‍य मंत्री, लोक शिकायत, पेंशन, परमाणु ऊर्जा तथा अंतरिक्ष राज्‍य मंत्री डॉ. जितेन्‍द्र सिंह को भेंट की।

श्री राजनाथ सिंह ने बीएसएफ के 15वें अलंकरण समारोह में पुरस्कार प्रदान किए

केन्द्रीय गृह मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने आज बीएसएफ के 15वें अलंकरण समारोह और रुस्तमजी स्मृति व्याख्यान के आयोजन अवसर पर बीएसएफ के अधिकारियों को वीरता और सराहनीय सेवा के लिए पुलिस मेडल प्रदान किए। इस वर्ष बीएसएफ के 29 अधिकारियों को पुरस्कार प्रदान किए गए हैं। भारत सरकार राष्ट्र की सेवा में वीरता और बलिदानपूर्ण कृत्यों को मान्यता देने के लिए बीएसएफ के बहादुर अधिकारियों और जवानों को सम्मानि करती है।

भारतीय विदेश सेवा के प्रशिक्षु अधिकारियों ने राष्ट्रपति से मुलाकात की

भारतीय विदेश सेवा के 2016 बैच के प्रशिक्षु अधिकारियों के एक समूह ने आज (1 जून, 2017) राष्ट्रपति श्री प्रणब मुखर्जी से राष्ट्रपति भवन में मुलाकात की।प्रशिक्षु अधिकारियों को संबोधित करते हुए, राष्ट्रपति ने उन्हें सिविल सेवा को कैरियर के रूप में चुनने के लिए बधाई दी।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today