Category Archives: दुनिया

भारत के राष्ट्रपति ने काबुल में हुए आतंकी हमले की कड़ी निंदा की

भारत के राष्ट्रपति श्री प्रणब मुखर्जी ने आज (31 मई 2017) काबुल में को हुए आतंकी हमले की कड़ी निंदा की।अफगानिस्तान के राष्ट्रपति महामहिम डॉ. मोहम्मद अशरफ गनी को भेजे अपने एक संदेश में भारत के राष्ट्रपति ने कहा “भारत सरकार और यहां के नागरिकों ओर से मैं काबुल में आज सुबह हुए आतंकी हमले में जान गंवाने वाले निर्दोष लोगों के लिए प्रति हार्दिक संवेदना व्यक्त करता हूं।यह क्रूर हिंसा का एक अन्य उदाहरण है, जिसे किसी भी हाल में न्यायोचित नहीं ठहराया जा सकता। उन्होंने कहा कि भारत इस कायरतापूर्ण गतिविधि की कड़े शब्दों में निंदा करता है और इस कठिन घड़ी में अफगानिस्तान के लोगों की एकजुटता के लिए उनके साथ खड़ा है।महामहिम, इस हमले में घायल हुए लोगों के बेहतर एवं पूर्ण स्वास्थ्य के लिए, कृपया हमारी शुभकामनाएं और भारत के लोगों की गहरी सहानुभूति को स्वीकार करें।हम अफगानिस्तान में शांति और उसके लोगों की प्रगति के लिए प्रार्थना करते हैं।”

अरुणाचल में सबसे लंबे पुल को लेकर भारत से चीन चिढ़ा

29 मई, 2017, अरुणाचल प्रदेश में बुनियादी ढांचे के निर्माण को लेकर चीन ने भारत को संयम बरतने को कहा है। चीन ने यह बयान तब जारी किया है जब हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अरुणाचल प्रदेश को असम से जोड़ने वाले देश के सबसे लंबे ढोला सदिया पुल का उद्घाटन किया है। चीनी विदेश मंत्रालय ने कहा, ‘हम उम्मीद करते हैं कि चीन के साथ सीमा मुद्दे के समाधान से पहले भारत इस मामले को लेकर संयमित रुख अपनाएगा। जिससे कि दोनों देशों के बीच सीमाई इलाकों में शांति बनाए रखा जा सके।’ बयान में कहा गया है, ‘दोनों देशों के बीच सीमा को लेकर चीन का रुख पूरी तरह से साफ है इसमें कोई बदलाव नहीं हुआ है।’ चीन के तरफ से जारी बयान के अनुसार दोनों को अपने क्षेत्रीय विवाद आपसी बातचीत से सुलझाने चाहिए। पीएम मोदी ने ब्रह्मपुत्र नदी पर करीब 9.2 किमी लंबे सेतु का उद्धाटन किया था। ढोला और सदिया के बीच बना यह पुल अरुणाचल प्रदेश को असम से जोड़ता है। इस पुल के शुरू होने से दोनों राज्यों के बीच की दूरी करीब 165 किमी घट गई है। img

आतंकवाद पर यूरोप को पीएम मोदी की नसीहत,

29 मई, 2017,जर्मनी की यात्रा पर गए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर से आतंकवाद को सबसे गंभीर चुनौती बताया है। उन्होंने कहा है कि मानवता आतंकवाद का सामना कर रही है। इस दौरान पीएम ने कहा कि इस बुराई से निपटने के लिए यूरोप को एक प्रभावी वैश्विक भूमिका निभानी होगी। मोदी 4 देशों- जर्मनी, स्पेन, रूस और फ्रांस की 6 दिन की यात्रा के पहले पड़ाव पर सोमवार को ही जर्मनी पहुंचे हैं। दक्षिण एशिया में भारत आतंकवाद का सबसे बड़ा शिकार रहा है। भारत हमेशा से ही आतंकवाद को लेकर पाकिस्तान के खिलाफ शिकायत करता रहा है। हाल के दिनों में आतंकवाद के खिलाफ रणनीति को लेकर भारत और पश्चिम के देशों में तालमेल बढ़ा है। ऐसे में यूरोप के लिए पीएम मोदी का बयान अहम माना जा रहा है। जर्मन अखबार ‘हंदेस्ब्लात’ को दिए साक्षात्कार में उन्होंने कहा, ‘आतंकवाद से यूरोप बुरी तरह प्रभावित हुआ है। आतंकवाद सबसे गंभीर चुनौती है, जिसका मानवता सामना कर रही है। इस बुराई से निपटने के लिए संयुक्त राष्ट्र की अगुवाई में प्रभावी वैश्विक प्रतिक्रिया विकसित करने में भूमिका निभानी चाहिए।’ हाल ही में जर्मनी, फ्रांस, ब्रिटेन और स्वीडन जैसे यूरोपीय देशों में हुए आतंकी हमलों के पीएम का यह बयान काफी मायने रखता है। ब्रिटेन के मैनचेस्टर में हुए ताजा आतंकी हमले ने यूरोप को दहलाकर रख दिया था। इस हमले में एक आत्मघाती ने खुद को उड़ा लिया था। हमले में 22 लोग मारे गए थे।

इंग्लैंड में होगा बैन बुर्के से महिलाओं में होती है विटामिन D की कमी,

ब्रिटेन की यूके इंडिपेंडेंस पार्टी (यूकेआईपी)ने अपने चुनावी मैनिफेस्टो में बुर्के को बैन करने का ऐलान किया है। पार्टी ने बुर्के बैन की पीछे एक अनोखी वजह दी है। यूकेआईपी ने अपने मैनिफेस्टो में कहा है कि अगर वह सत्ता में आती है तो सार्वजनिक स्थलों पर बुर्का पहनने पर रोक लगाई जाएगी क्योंकि बुर्का सूरज से मिलने वाला विटमिन डी शरीर तक पहुंचने से रोकता है। 

एसबीआई की 1 जून से अपनी कई सेवाओं के शुल्‍क में बढ़ोतरी

देश का सबसे बड़ा बैंक एसबीआई 1 जून से अपनी कई सेवाओं के शुल्‍क में बढ़ोतरी करने जा रहा है। पहली जून से अगर आप एसबीआई जाकर कटे-फटे नोट बदलवाते हैं या एक सीमा से अधिक बार पैसे निकालते हैं तो एसबीआई आपसे चार्ज वसूलेगा। बेसिक सेविंग बैंक डिपॉजिट अकाउंट के ग्राहकों को पैसे निकालने, नए कार्ड इश्यू करवाने जैसी सुविधाएं के लिए भी 1 जून से चार्ज देना होगा।

डॉ एनपी मिश्रा को राष्ट्रीय स्वास्थ्य पुरस्कार 2017

डॉ एन पी मिश्रा, डीन, गांधी मेडिकल कॉलेज, भोपाल (सेवानिवृत्त) को राष्ट्रीय स्वास्थ्य पुरस्कार 2017 से सम्मानित किया गया।

भोपाल की Phd स्कॉलर ने की आत्महत्या

IIT दिल्ली के नालंदा हॉस्टल में एक phd स्कॉलर ने पंखे से लटक कर आत्म हत्या कर ली । घटना मंगलवार शाम  सात बजे की है ।

आडवाणी-जोशी समेत 12 आरोपियों को मिली जमानत

अयोध्या विवादित ढांचा मामले में आज बीजेपी के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी, उमा भारती समेत 12 लोगों विशेष सीबीआई कोर्ट ने जमानत दे दी.

बर्लिन में प्रधानमंत्री द्वारा पूर्व लिखित प्रेस वक्तव्य

मेरी यह जर्मनी की दूसरी ऑफिसियल यात्रा है। 2015 में जब हन्नोवर फेयर में भारत पार्टनर कंट्री था, तब भी मेरा आना हुआ था।इसी प्रकार आइ.जी.सी. का भी यह मेरा दूसरा अनुभव है। 2015 में हमें भारत में चांसलर मर्कल को होस्ट करने का सौभाग्य मिला था।

भारत को विश्‍व गुरू बनाने में युवाओं की महान भूमिका

केंद्रीय गृहमंत्री श्री राजनाथ सिंह ने युवाओं को संदेश देते हुए कहा कि उन्‍हें जीवन के सभी परिस्‍थियों में मूल्‍यों का पालन करना चाहिए। ये मूल्‍य युवाओं को विजयी बनाएंगे और जीवन में कुछ भी प्राप्‍त करने के लिए सहायता प्रदान करेंगे। हरियाणा के कुरूक्षेत्र में स्‍थित कुरूक्षेत्र विश्‍वविद्यालय के 30वें दीक्षांत समारोह के अपने संबोधन में श्री राजनाथ सिंह ने आज कहा कि दीक्षांत का अर्थ है डिग्री प्राप्‍त करने हेतु अध्‍ययन की पूर्णता।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today