-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
अरुणाचल में सबसे लंबे पुल को लेकर भारत से चीन चिढ़ा
29 मई, 2017, अरुणाचल प्रदेश में बुनियादी ढांचे के निर्माण को लेकर चीन ने भारत को संयम बरतने को कहा है। चीन ने यह बयान तब जारी किया है जब हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अरुणाचल प्रदेश को असम से जोड़ने वाले देश के सबसे लंबे ढोला सदिया पुल का उद्घाटन किया है। चीनी विदेश मंत्रालय ने कहा, ‘हम उम्मीद करते हैं कि चीन के साथ सीमा मुद्दे के समाधान से पहले भारत इस मामले को लेकर संयमित रुख अपनाएगा। जिससे कि दोनों देशों के बीच सीमाई इलाकों में शांति बनाए रखा जा सके।’ बयान में कहा गया है, ‘दोनों देशों के बीच सीमा को लेकर चीन का रुख पूरी तरह से साफ है इसमें कोई बदलाव नहीं हुआ है।’ चीन के तरफ से जारी बयान के अनुसार दोनों को अपने क्षेत्रीय विवाद आपसी बातचीत से सुलझाने चाहिए। पीएम मोदी ने ब्रह्मपुत्र नदी पर करीब 9.2 किमी लंबे सेतु का उद्धाटन किया था। ढोला और सदिया के बीच बना यह पुल अरुणाचल प्रदेश को असम से जोड़ता है। इस पुल के शुरू होने से दोनों राज्यों के बीच की दूरी करीब 165 किमी घट गई है। 




Leave a Reply